Roman Reigns को 7 साल बाद WWE के पूर्व चैंपियन ने मैच के लिए ललकारा, चौंकाने वाला दिया बयान

Pankaj
WWE सुपरस्टार की खास प्रतिक्रिया सामने आई
WWE सुपरस्टार की खास प्रतिक्रिया सामने आई

AJ Styles: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) अपना बड़ा नाम बना चुके हैं। पिछले तीन साल से उनका टाइटल रन जबरदस्त चल रहा है। एक अलग लेवल पर वो काम कर रहे हैं। रोस्टर में मौजूद सभी रेसलर्स उनके साथ काम करना चाहते हैं। खैर इस बार एजे स्टाइल्स (AJ Styles) ने उन्हें लेकर बड़ा बयान दिया है।

Night of Champions का आयोजन 27 मई को सऊदी अरब में होगा। एजे स्टाइल्स इस दिन इतिहास रच सकते हैं। वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए उनकी टक्कर सैथ रॉलिंस के साथ होगी। वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप टूर्नामेंट के तहत इन दोनों सुपरस्टार्स ने फाइनल में जगह बनाई थी। इंजरी के कारण स्टाइल्स बाहर चल रहे थे। कुछ हफ्ते पहले ही उन्होंने धमाकेदार वापसी ब्लू ब्रांड में की थी।

साल 2016 में Payback और Extreme Rules प्रीमियम लाइव इवेंट में स्टाइल्स और रोमन रेंस के बीच मैच हुआ था। रेंस ने दोनों बार जीत हासिल की थी। रोमन को दोबारा चुनौती देने को लेकर स्टाइल्स ने कहा,

ये निश्चित रूप से ऐसा प्वाइंंट है जहां हम दोनों को रिंग में उतरना चाहिए। साल 2016 से दोनों ने लंबा रास्ता तय किया। चीजें बदल गई हैं। ये देखना अच्छा होगा कि दोबारा मैच हो जाए।

Smackdown में रोमन रेंस और एजे स्टाइल्स दोनों काम कर रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि रेंस के अगले प्रतिद्वंदी एजे स्टाइल्स होंगे। दोनों के बीच की राइवलरी को फैंस भी देखना चाहते हैं।

WWE Night of Champions 2023 में Roman Reigns लड़ेंगे बड़ा मैच

Night of Champions के ऊपर सभी की नजरें टिकी होंगी। अगर स्टाइल्स वहां पर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनते हैं तो फिर कहानी अलग हो जाएगी। इस शो में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ का मुकाबला भी सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस के साथ होगा। ये अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। अब देखना होगा कि रोमन को आगे जाकर अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए कौन चुनौती देगा। Night of Champions के बाद कई चीजों का खुलासा हो जाएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now