WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर के नए लुक पर पहली बार यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस ने अपनी प्रतिक्रिया दी

WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस की पहली प्रतिक्रिया सामने आई
WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस की पहली प्रतिक्रिया सामने आई

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) का हाल ही में नया लुक सामने आया था। पोनीटेल लुक में ब्रॉक लैसनर काफी शानदार लग रहे थे। सोशल मीडिया पर भी उनका ये लुक काफी वायरल हुआ था। अब WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) ने लैसनर के इस लुक पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। BT Sport को हाल ही में रेंस ने अपना इंटरव्यू दिया। रेंस ने एक तरह से लैसनर के लुक का यहां पर मजाक बनाया।

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर को लेकर रोमन रेंस का बयान सामने आया

Bearded Butchers में ब्रॉक लैसनर हाल ही में नजर आए थे। नई बीयर्ड और पोनीटेल के साथ लैसनर काफी चर्चा में रहे। काफी लंबे समय बाद लैसनर को फैंस ने देखा। रोमन रेंस ने लैसनर के लुक पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा,

मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता है। ब्रॉक के बारे में बोलना काफी मुश्किल होगा। किसी को नहीं पता कि वो क्या करते हैं। अंतिम बार पोनीटेल में उन्हें देखा गया था। मैं इस प्वाइंट पर द रॉक की बात करूंगा। मैंने काफी लंबे समय से ब्रॉक लैसनर के बारे में कुछ नहीं सुना। तो मैं एक ही बात कहूंगा कि द रॉक।

दरअसल रोमन रेंस से द रॉक और ब्रॉक लैसनर के साथ मैच को लेकर सवाल पूछा गया था। इसका जवाब उन्होंने शानदार अंदाज में दिया। रेंस ने साफ कहा कि उन्होंने काफी लंबे समय से ब्रॉक लैसनर को नहीं देखा।

youtube-cover

SummerSlam 2021 में जॉन सीना के साथ रोमन रेंस का मुकाबला होगा। WWE इतिहास का सबसे बड़ा मैच कुछ ही दिन बाद फैंस को देखने को मिलेगा। फैंस और सुपरस्टार्स इस मैच के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहे हैं। ब्रॉक लैसनर की वापसी के बारे में अभी तक कोई भी कंफर्म जानकारी सामने नहीं आई। कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस साल के अंत में लैसनर WWE रिंग में वापसी करेंगे।

SummerSlam में इस बार फैंस लैसनर और लैश्ले के बीच मैच देखना चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। गोल्डबर्ग ने आकर लैश्ले को चुुनौती दे दी थी। अब WWE चैंपियनशिप के लिए दोनों के बीच जबरदस्त मैच होगा।

Quick Links

App download animated image Get the free App now