WWE WrestleMania XL में हार के बाद Roman Reigns की वापसी को लेकर बड़ा खुलासा, जानिए अब कब मचाएंगे ट्राइबल चीफ बवाल?

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर अहम जानकारी
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर अहम जानकारी

Roman Reigns: WWE WrestleMania XL में रोमन रेंस (Roman Reigns) की 1316 दिनों की ऐतिहासिक बादशाहत खत्म हो गई। कोडी रोड्स (Cody Rhodes) ने उन्हें नाईट 2 में हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने नाम की। रेंस के फ्यूचर को लेकर अब कई बयान सामने आ रहे हैं। फैंस के दिमाग में एक ही सवाल उन्हें लेकर चल रहा है कि वो अब WWE टीवी पर कब नज़र आएंगे। रिपोर्ट में अब उनकी वापसी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

WWE SummerSlam 2024 का आयोजन इस साल 3 अगस्त को होगा। कंपनी WrestleMania XL की तरह ही इस शो को मजेदार बनाने की पूरी कोशिश करेगी। कंपनी के बड़े सुपरस्टार्स इस शो में जरूर नज़र आएंगे। रोमन रेंस अगर इस इवेंट में नहीं रहेंगे तो फिर फैंस को जरूर दुख होगा। हालांकि, अब ऐसा नहीं लग रहा है।

Press Time के अनुसार, SummerSlam 2024 से पहले होने वाले SmackDown के एपिसोड में रेंस नज़र आएंगे। फिलहाल उन्हें इस शो के लिए एडवर्टाइज किया गया है। इसका मतलब साफ है कि SummerSlam 2024 में ट्राइबल चीफ का जलवा देखने को मिल सकता है। खैर ये खबर सुनकर फैंस को जरूर खुशी होगी।

WWE WrestleMania XL में Roman Reigns को हराने के लिए दिग्गजों को करनी पड़ी वापसी

WWE WrestleMania XL में रोमन रेंस को आसानी से हार का सामना नहीं करना पड़ा। कोडी रोड्स चैंपियन तो बन गए लेकिन उन्हें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। दोनों के बीच हुए मुकाबले में काफी बवाल देखने को मिला था। इस मैच में द ब्लडलाइन के सभी सदस्यों ने दखलअंदाजी की।

मैच के दौरान एक समय लग रहा था कि रोमन रेंस अपने टाइटल को रिटेन कर लेंगे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। सोलो सिकोआ ने कोडी रोड्स के ऊपर हमला किया तो उन्हें धराशाई करने के लिए जॉन सीना आ गए। सीना से निपटने के लिए द रॉक आए। रॉक के आने के बाद लगा था कि कोडी की हार हो जाएगी लेकिन अचानक द अंडरटेकर ने एंट्री की। उन्होंने द ग्रेट वन को जबरदस्त चोकस्लैम दिया। इसका पूरा फायदा रोड्स को मिल गया और उन्होंने रेंस को हरा दिया।

Quick Links

App download animated image Get the free App now