विंस मैकमैहन के लिए बुरी खबर, SmackDown की वजह से WWE को बहुत भारी नुकसान हुआ

Enter caption

SmackDown के पिछले कुछ महीनों से अच्छे एपिसोड चल रहे हैं। रॉ के मुकाबले देखा जाए तो SmackDown बहुत ही बेहतर हो रही है। SmackDown की व्यूअरशिप भी समरस्लैम के बाद काफी धमाकेदार रही है। लगातार SmackDown की व्यूअरशिप 2 मिलियन से पार अभी तक रही है। फैंंस ने भी शोज की काफी तारीफ की। इस हफ्ते SmackDown का शो बेहतरीन रहा लेकिन रेटिंग में बहुत कमी इस बार आ गई है।

ये भी पढ़ें: WWE Raw की वजह से कंपनी को हुआ बहुत बड़ा नुकसान, ये खबर सुनकर विंस मैकमैहन के उड़ जाएंगे होश

SmackDown को हुआ भारी नुकसान

इस हफ्ते SmackDown की व्यू्अरशिप 1.954 मिलियन रही है। पिछले हफ्ते के मुकाबले इस बार 16.1 प्रतिशत की कमी देखने को मिली है। पिछले हफ्ते SmackDown की व्यूअरशिप 2.329 मिलियन रही थी। इस बार भारी कमी देखऩे को मिली है। हालांकि इस बार इस शो में जबरदस्त मैच और अच्छे सैगमेंट्स देखने को मिले थे।

youtube-cover

वैसे स्मैकडाउन और रॉ में इस समय क्लैश ऑफ चैंपियंस पीपीवी को लेकर बिल्डअप चल रहा है।इस हफ्ते शो की शुरुआत द डर्ट शीट के सैगमेंट के साथ हुई थी। इस शो में सिर्फ चार मैच लड़े गए ते और इसके अलावा साशा बैंक्स का शानदार प्रोमो देखने को मिला था। इस बीच बेली ने एक बार फिर साशा बैंक्स के ऊपर अटैक किया था। साशा बैंक्स ने भी बेली को चुनौती पेश कर दी है। एलेक्सा ब्लिस का भी फिर से नया रूप देखने को मिला। इस बार लेसी इवांस के ऊपर उन्होंने सिस्टर एबीगेल लगाया।

रोमन रेंस और जे उसो के बीच क्लैश ऑफ चैंंपियंस में मैच देखने को मिलेगा। इससे पहले ये दोनों टैग टीम में मैच लड़ रहे हैं। अभी तक दोनों के बीच प्यार ही नजर आया है। इस हफ्ते भी रोमन रेंस और जे उसो ने कॉर्बिन, शेमस के खिलाफ मैच लड़ा। रोमन रेंस ने अंत में स्पीयर मारकर जीत हासिल की। अब फैंस अंतिम एपिसोड में इन दोनोें के बीच हाथापाई देखना चाहते हैं।

कुल मिलाकर देखा जाए तो इस हफ्ते स्मैकडाउन का एपिसोड अच्छा रहा है। लेकिन व्यू्अरशिप के मामले में देखा जाए तो काफी परेशानी इस बार हुई है। रॉ का हाल पहले से बुरा चल रहा है। व्यूअरशिप के मामले में पिछले पांच महीने से रॉ परेशानी झेल रहा है। विंस मैकमैहन के लिए ये चिंता का विषय बना हुआ है।

ये भी पढ़ें: Clash of Champions में होने वाले WWE चैंपियनशिप मैच में जुड़ी नई शर्त, फैंस को मिलेगा सरप्राइज

Quick Links

App download animated image Get the free App now