WWE SmackDown में ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के आमने-सामने आने के बाद ट्विटर पर आया प्रतिक्रियाओं का सैलाब

WWE SmackDown का एपिसोड धमाकेदार साबित हुआ
WWE SmackDown का एपिसोड धमाकेदार साबित हुआ

WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड धमाकेदार साबित हुआ। इसे 2021 का सबसे अच्छा एपिसोड माना जा सकता है। WWE ने कई जबरदस्त मैचों और सैगमेंट्स का आयोजन किया। प्रशंसकों की प्रतिक्रियाएं भी शो को लेकर काफी जबरदस्त रही। देखा जाए तो हर एक फैन ने अलग तरीके से प्रतिक्रिया दी। इसलिए इस आर्टिकल में हम SmackDown के एपिसोड को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाओं के बारे में बात करेंगे।

WWE SmackDown को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं

(इस हफ्ते का SmackDown इस हफ्ते के AEW डायनामाइट से काफी बेहतर है। लोग यह मानना ही नहीं चाहते क्योंकि उन्हें यह बात हजम नहीं होती कि WWE जब चाहे बेहतर शोज़ बना सकता है।)

(मैं किसी और का नहीं जानती लेकिन ऐज को SmackDown पर देखकर मुझे खुशी होती है।)

(मुझे लगता है कि ब्रॉक लैसनर की वजह से Extreme Rules में रोमन रेंस अपना टाइटल हारेंगे।)

(यह SmackDown काफी बड़ी चीज़ थी। ये सोचना मुश्किल है कि यह शो और Raw एक ही कंपनी से है।)

(डीमन बैलर वापस आ चुके हैं।)

(आखिर लंबे समय बाद हम ब्रॉक लैसनर को एक्शन में देखेंगे। मैं रोमन रेंस vs ब्रॉक लैसनर के मैच के लिए काफी उत्साहित हूँ।)

(यह SmackDown का एपिसोड इस साल WWE का सबसे अच्छा शो था।)

(SmackDown के विमेंस डिवीजन में WWE ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के कुछ जबरदस्त टैलेंट्स हैं)

(SmackDown के पास ऐज, ब्रॉक, रेंस, बैकी, बियांका, बैलर, रे, बिग ई है। और कई सारे अन्य टैलेंटेड रेसलर्स की सेना और इस समय रेसलिंग में सबसे अच्छी कमेंट्री टीम। यह जरूर ए-शो है। यह देखकर अजीब लगता है कि कैसे ऐसी स्टार पावर नहीं होने के बाद भी Raw 3 घंटे लंबी है।)

(द डीमन वापस आ गए हैं और मैं उन्हें एक्शन में देखने का इंतजार नहीं कर सकता!! हमने दो सालों तक इंतजार किया!! इसने मुझे काफी ज्यादा खुश कर दिया!! इसी वजह से SmackDown को 10 में से 9 अंक मिले। हालांकि, SmackDown में सिर्फ 3 मैच थे जिनका प्रसारण हुआ था। {डार्क मैचों के बारे में पक्का नहीं है})

(SmackDown का एपिसोड आज बढ़िया था। इसने साबित कर दिया कि WWE अभी भी नंबर 1 पर है।)

Quick Links

App download animated image Get the free App now