'मुझे माफ कर दो'- जानिए क्यों WWE के पहले स्पीड चैंपियन का बुरी तरह टूटा दिल?

जानिए WWE सुपरस्टार ने क्या बयान दिया?
जानिए WWE सुपरस्टार ने क्या बयान दिया?

Ricochet: WWE Raw के लेटेस्ट एपिसोड में एक धमाकेदार मैच हुआ। King of the Ring के फर्स्ट राउंड में इल्या ड्रैगूनोव (Ilja Dragunov) का मैच रिकोशे (Ricochet) के साथ हुआ। दोनों ने फैंस को तगड़ा मुकाबला दिया। अंत में इल्या ने जीत हासिल की। उधर WWE के पहले स्पीड चैंपियन रिकोशे हार के बाद काफी दुखी नज़र आए और उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी।

रेड ब्रांड में शामिल होने के बाद से इल्या ड्रैगूनोव ने पहली बार जबरदस्त मैच लड़कर अपना दम दिखाया। रिकोशे जैसे बड़े स्टार्स को उन्होंने टक्कर दी। रिकोशे इस साल WWE टीवी पर एक मैच भी नहीं हारे हैं लेकिन अब उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। जरूर इस हार से उन्हें तगड़ा झटका लगा होगा।

रिकोशे और ड्रैगूनोव ने फैंस को क्लासिक मैच दिया। हार के बाद रिकोशे ने फिर से हारने के लिए फैंस से माफी मांगी। हालांकि, ये इस साल लाइव टीवी पर उनकी पहली सिंगल्स मैच में हार थी। रिकोशे ने कैप्शन में लिखा,

मैं फिर से हार गया। मुझे माफ कर दो दोस्तों।

WWE में पिछले महीने रिकोशे को मिली थी बड़ी सफलता

रिकोशे पिछले महीने स्पीड चैंपियन बने थे। उन्होंने कंपनी में करीब 2 साल बाद कोई टाइटल जीता। 10 जून, 2022 को गुंथर ने रिकोशे को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप अपने नाम की थी। इसके बाद से रिकोशे का कंपनी में प्रदर्शन शानदार रहा था। कई मौकों पर वो टाइटल पिक्चर में भी आए लेकिन जीत हासिल नहीं कर पाए। कुछ बड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ भी अच्छा परफॉर्म कर उन्होंने फैंस का दिल जीता।

रिकोशे लंबे समय से कंपनी में काम कर रहे हैं। कंपनी द्वारा समय-समय पर उन्हें अच्छा पुश दिया जाता है। उन्होंने इसका फायदा उठाया। कई बड़े मैचों का हिस्सा भी वो रह चुके हैं। रिंग में उनके हाई-फ्लाइंग मूव्स सभी को पसंद आते हैं। वो एक सिंपल मैच को भी काफी मजेदार बना देते हैं। उम्मीद है कि कंपनी द्वारा उन्हें आगे जाकर बड़ा पुश दिया जाएगा। फिलहाल तो King of the Ring के फर्स्ट राउंड में हार मिलने से काफी दुखी वो नज़र आ रहे हैं। देखना होगा कि अब आगे उनकी बुकिंग कैसी रहेगी

Quick Links

App download animated image Get the free App now