Paul Heyman को Roman Reigns के लिए सबसे बड़े खतरे के बारे में है पूरी जानकारी, फेमस WWE Superstar ने किया दावा

Ujjaval
WWE दिग्गज को लेकर एलए नाइट का बड़ा बयान सामने आया
WWE दिग्गज को लेकर एलए नाइट का बड़ा बयान सामने आया

Roman Reigns vs LA Knight: क्राउन ज्वेल (Crown Jewel 2023) में रोमन रेंस (Roman Reigns) और एलए नाइट (LA Knight) के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। इस मैच के लिए फैंस उत्साहित हैं और नाइट को काफी सपोर्ट मिल रहा है। अब नाइट ने दावा किया है कि पॉल हेमन (Paul Heyman) उन्हें रोमन रेंस के लिए बड़े खतरे के रूप में देख रहे हैं।

WWE के The Bump शो पर एलए नाइट से पॉल हेमन के बारे में पूछा गया। नाइट ने बताया कि हेमन ने उन्हें आगे बढ़ते हुए और सफलता हासिल करते हुए देखा है। इसी वजह से हेमन को अंदाजा है कि वो रोमन रेंस के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं। नाइट का मानना है कि रेंस उन्हें रोकने की पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा,

"पॉल हेमन से जो कुछ होगा, वो करेंगे। आपको पता है, वो ऐसा क्यों करेंगे? उन्होंने शुरुआत से चीज़ों को देखा है। उन्होंने एलए नाइट को आगे बढ़ते और इनाम की ओर जाते हुए देखा है। उन्होंने मुझे उनके साथी (रोमन रेंस) और WWE चैंपियनशिप की ओर आगे बढ़ते हुए देखा है। उन्हें (पॉल हेमन) महसूस हुआ कि हमारे सामने समस्या है और हमें इसके बारे में कुछ तो करना होगा। वो मुझे उस चीज़ (रोमन रेंस को हराकर चैंपियन बनने) से दूर रखने के लिए सबकुछ करेंगे।"

WWE Crown Jewel 2023 में LA Knight को Roman Reigns के खिलाफ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है

रोमन रेंस टॉप हील सुपरस्टार हैं और मैच को जीतने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। वो अपने मुकाबलों में लगातार चीटिंग करते हैं। Crown Jewel 2023 में भी रेंस चीटिंग करते हुए नज़र आ सकते हैं। इस मैच में सोलो सिकोआ और जिमी उसो का दखल संभव है। दोनों नाइट की हार का कारण बन सकते हैं।

सोलो सिकोआ इस शो में जॉन सीना के खिलाफ मैच लड़ेंगे। रोमन और नाइट का मैच मेन इवेंट में होगा और इसके पहले ही सोलो का मैच खत्म हो चुका होगा। ऐसे में उनके इंटरफेयर करने के चांस काफी ज्यादा हैं। रोमन के खिलाफ नाइट को काफी दिक्कतों का सामना जरूर करना पड़ सकता है।

Quick Links

App download animated image Get the free App now