IPL 2024 में सबसे ज्यादा रन (ऑरेंज कैप) बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट

IPL 2024 में सबसे ज्यादा रन (Photo - IPL)
IPL 2024 में सबसे ज्यादा रन (Photo - IPL)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पिछले 16 सीजन में अलग-अलग बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिला है। पिछले सीजन शुभमन गिल ने रनों का अंबार लगाते हुए अपने करियर में पहली बार ऑरेंज कैप को अपने नाम किया था।

उनके अलावा विराट कोहली, रॉबिन उथप्पा, ऋतुराज गायकवाड़, शॉन मार्श, मैथ्यू हेडन, सचिन तेंदुलकर, क्रिस गेल, माइकल हसी, जोस बटलर, डेविड वॉर्नर, केन विलियमसन और केएल राहुल ने ऑरेंज कैप को अपने नाम किया है। खैर, इस आर्टिकल में हम IPL 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं।

आइये नजर डालते हैं IPL 2024 में कौन से 5 खिलाड़ियों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन?

1) विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु): मैच - 13, रन - 661, स्ट्राइक रेट - 155.16, अर्धशतक/शतक - 5/1, बेस्ट स्कोर - 113*

2) ऋतुराज गायकवाड़ (चेन्नई सुपर किंग्स): मैच - 13, रन - 583, स्ट्राइक रेट - 141.50, अर्धशतक/शतक - 4/1, बेस्ट स्कोर - 108*

3) ट्रैविस हेड (सनराइजर्स हैदराबाद): मैच - 11, रन - 533, स्ट्राइक रेट - 201.89, अर्धशतक/शतक - 4/1, बेस्ट स्कोर - 102

4) रियान पराग (राजस्थान रॉयल्स): मैच - 13, रन - 531, स्ट्राइक रेट - 152.38, अर्धशतक/शतक - 4/0, बेस्ट स्कोर - 84*

5) साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस): मैच - 12, रन - 527, स्ट्राइक रेट - 141.28, अर्धशतक/शतक - 2/1, बेस्ट स्कोर - 103

Quick Links

App download animated image Get the free App now