Free Fire MAX में Faded Wheel इवेंट में मौजूद सभी इनामों की लिस्ट पर एक नज़र

Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में नए Faded Wheel को शामिल कर दिया गया है। इसकी एंट्री 25 अप्रैल 2024 यानी कल देखने को मिली थी। इसमें ढेर जबरदस्त इनाम है लेकिन सबसे आकर्षक इनाम Dragon Swipe इमोट है। इसमें इमोट के अलावा जबरदस्त स्किन्स और अन्य आयटम्स मौजूद हैं। इस व्हील इवेंट में आपको डायमंड्स खर्च करने पड़ेंगे। यह इवेंट दो हफ्तों तक गेम में रहने वाला है और ऐसे में आपके पास प्राइज़ पूल में से चीज़ें पाने का सबसे अच्छा समय है। इस आर्टिकल में हम इवेंट में मौजूद सभी इनामों पर एक नज़र डालने वाले हैं।


Free Fire MAX में Faded Wheel इवेंट में मौजूद सभी इनामों की लिस्ट पर एक नज़र

फेडेड व्हील की शुरुआत हो गई है (Image via Garena)
फेडेड व्हील की शुरुआत हो गई है (Image via Garena)

Faded Wheel इवेंट को सबसे अच्छा लक रॉयल्स में गिना जाता है। इसमें डायमंड्स खर्च करने पर आपको इनाम जरूर मिलते हैं। कई डायमंड्स खर्च करके आप अलग तरह के इनाम हासिल कर सकते हैं। हर एक स्पिन के साथ कीमत बढ़ती जाती है। पहले स्पिन की कीमत 9 डायमंड्स हैं। इसके बाद कीमत 19, 39, 69, 99, 149, 199 और 499 इस तरह से बढ़ती रहती है। नीचे आपको इनामों की लिस्ट दिख जाएगी:

  • Dragon Swipe इमोट
  • 2x मैजिक क्यूब फ्रैग्मेंट
  • 2x Amber Megacypher वेपन लूट क्रेट
  • Draconic Invasion पैराशूट
  • 3x सप्लाई क्रेट
  • Golden Fist बैकपैक
  • 3x आर्मर क्रेट
  • 2x Private Eye वेपन लूट क्रेट
  • लूट बॉक्स – Balance
  • 3x पेट फूड

देखा जाए तो Free Fire MAX में आप 8 स्पिन में आसानी से इमोट तो जरूर हासिल कर सकते हैं। अगर आप ऐसी जगह डायमंड्स खर्च करना चाहते हैं, जहां यह वेस्ट नहीं हो, तो फिर यह Lucky Wheel एक अच्छा विकल्प रह सकता है। अगर किसी को बढ़िया बैकपैक स्किन चाहिए, तो भी यह अच्छा इवेंट रह सकता है।

App download animated image Get the free App now