जानिए कौन से 3 कपल्स हैं जो अलग होने के बाद भी WWE में साथ में काम कर रहे हैं 

WWE सुपरस्टार्स जो कभी रिश्ते में साथ थे पर अब सिर्फ साथ काम करते हैं
WWE सुपरस्टार्स जो कभी रिश्ते में साथ थे पर अब सिर्फ साथ काम करते हैं

WWE Couples working together after split: रेसलिंग में काम करने वाले लोगों को साथ में काफी समय बिताना पड़ता है। ऐसे में कई बार बात दोस्ती से बढ़कर प्यार में बदल जाती है लेकिन कई बार वह प्यार परवान नहीं चढ़ पाता और चीजें खत्म हो जाती हैं। यह बात WWE सुपरस्टार्स के लिए भी सच है और ऐसा कई बार होते हुए देखा गया है।

हम सबने कई प्रसिद्ध WWE कपल्स देखें हैं जो अपने रिश्ते को शादी के मुहाने तक लेकर गए और उसको निभा रहे हैं। वहीं कुछ रिश्ते ऐसे भी थे जो पूरे नहीं हो सके। इसके बावजूद इन रेसलर्स ने इसको अपने काम के बीच में नहीं आने दिया और वह आज भी कंपनी में साथ काम करते हैं। आइए आपको ऐसे ही तीन रेसलर्स के बारे में बताते हैं:

#3 WWE सुपरस्टार बैकी लिंच और फिन बैलर कभी साथ हुआ करते थे

WWE सुपरस्टार बैकी लिंच ने इसका खुलासा अपनी किताब में किया था कि वह एक समय पर फिन बैलर को डेट कर रही थीं। यह दोनों आयरलैंड में साथ में थे लेकिन फिर दोनों ने अलग अलग रास्तों पर जाने का फैसला किया जिसकी वजह से यह दोनों अलग हो गए थे।

इसके बाद समय बदला और यह दोनों WWE का हिस्सा बन गए जहां यह अब भी काम कर रहे हैं। यह बात और है कि अब यह साथ में काम नहीं करते हैं लेकिन यह एक ही कंपनी और साथ ही मौजूदा समय में एक ही ब्रांड में काम करते हैं।

#2 WWE सुपरस्टार रिकोशे और कटाना चांस

2018 के समय केसी कैटांजारो और रिकोशे WWE का हिस्सा बने थे और कुछ समय बाद यह खबर आई थी कि यह दोनों एक रिश्ते में हैं। केसी और रिकोशे दोनों ही बेहद फ्लेक्सिबल हैं और इसकी वजह से फैंस इस जोड़ी को एकदम परफेक्ट मानते थे लेकिन यह साथ ज्यादा समय तक नहीं रह पाया था।

नबंबर 2021 आते-आते रिकोशे ने अपनी नई गर्लफ्रेंड समांथा इरविन को लेकर जानकारी साझा की। केसी कैटांजारो अब कटाना चांस के नाम से काम करती हैं और वह भी रिकोशे की ही तरह Raw ब्रांड का हिस्सा हैं। दोनों ही कंपनी में रहते हुए चैंपियन बनने में कामयाब भी हुए हैं।

#1 WWE सुपरस्टार लिव मॉर्गन और टायलर बेट

लिव मॉर्गन और टायलर बेट ने एक समय पर साथ में समय बिताया लेकिन फिर वक्त बदला और इनका रिश्ता भी साथ हैं से साथ नहीं हैं में बदल गया। लिव और टायलर अलग अलग ब्रांड का हिस्सा हैं और अलग अलग रूप में काम कर रहे हैं। लिव जहां Raw में एक सिंगल्स सुपरस्टार हैं तो वहीं टायलर इस समय SmackDown में पीट डन के साथ न्यू कैच रिपब्लिक का हिस्सा हैं।

लिव जहां इस समय बो डैलस के साथ रिश्ते में हैं तो वहीं टायलर NXT सुपरस्टार सोल रूका के साथ रिश्ते में हैं। यह देखना होगा कि लिव के पार्टनर बो कब WWE में वापसी करते हैं और सोल कब थर्ड ब्रांड से SmackDown या Raw का हिस्सा बनती हैं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now