• Sports News
  • WWE
  • WWE RAW
  • 11 रेसलिंग कपल्स जिनकी उम्र के बीच कई सालों का अंतर है 
जानिए इन कपल के बीच उम्र का कितना अंतर है

11 रेसलिंग कपल्स जिनकी उम्र के बीच कई सालों का अंतर है 

एक इंसान के जीवन में पार्टनर का कितना अहम रोल होता है यह शायद बताने की जरूरत नहीं है। पुरष हो या फिर महिला हर किसी को जीवन में एक प्रेमी, पति, पत्नी की तलाश होती है। प्रोफेशनल रेसलर हो या फिर कोई और हर किसी को जीवन में एक पार्टनर की आवश्यकता होती है।

Ad

ये भी पढ़ें: 18 सुपरस्टार्स जिनकी शादी WWE में साथी रेसलर्स से हुई

Ad

जब इंसान को प्यार होता है तो कुछ भी मायने नहीं रखता है यहां तक की उम्र भी। बड़े-बड़े दिग्गजों का मानना है कि उम्र केवल एक संख्या है। WWE सुपरस्टार्स भी इस चीज से अछूते नहीं हैं। WWE में कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिन्होंने उम्र की संख्या को किनारे करते हुए अपने से छोटे या फिर बड़े पार्टनर से शादी की या उनके साथ जीवन बिता रहे हैं।

Ad

इसी कड़ी में आज हम बात करने जा रहे उन 11 रेसलिंग कपल्स के बारे में जिनकी उम्र में काफी अंतर है।

Ad

# 11 पेज और रॉनी रेडके- 9 साल

Ad
Ad

लंबे समय से रिंग से दूर WWE सुपरस्टार पेज वर्तमान समय में म्यूजिशियन रॉनी रेडके को डेट कर रही हैं। सोशल मीडिया पर पेज और रॉनी की तस्वीरें और वीडियो लगातार सामने आती रहती हैं।

Ad

ये भी पढ़ें: 7 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने बेहद कम उम्र में शादी की

Ad

27 साल की पेज और रॉनी की उम्र में 9 साल का अंतर है। रॉनी की उम्र 36 साल है लेकिन इस चीज़ का फर्क उनके रिलेशनशिप पर नहीं पड़ रहा है। दोनों कपल अपने रिलेशनशिप को एंजॉय कर रहे हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

#10 ब्रॉक लैसनर और सेबल-10 साल

ब्रॉक लैसनर और सेबल
Ad

रेसलिंग की दुनिया में अपना नाम बनाने के अलावा मॉडलिंग की दुनिया में भी अलग मुकाम हासिल करने वालीं सेबल ने खुद से 10 साल छोटे WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर से शादी रचाई। आपको जानकर शायद हैरानी होगी लेकिन सेबल की ब्रॉक लैसनर के साथ यह तीसरी शादी थी।

ये भी पढ़ें: WWE हेडक्वार्टर के बारे में 4 बड़ी बातें जो शायद आप नहीं जानते होंगे

साल 2006 में अपने से लगभग 10 साल छोटे ब्रॉक लैसनर के साथ शादी करने के बाद सेबल हंसी खुशी जीवन व्यतीत कर रही हैं।

#9 रिक फ्लेयर और वैंडी- 11 साल

रिक फ्लेयर और वैंडी
Ad

16 बार के वर्ल्ड चैंपियन और WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक रिक फ्लेयर की 5वीं शादी वैंडी के साथ हुई जो कि उनसे उम्र में 11 साल छोटी हैं। रिक फ्लेयर 71 साल के हैं और उनकी पत्नी वैंडी 60 साल की हैं।

ये भी पढ़ें: 20 WWE रेसलर्स जिनकी शक्ल फेमस सेलिब्रिटी से मिलती है

रिक फ्लेयर का शादीशुदा जीवन ज्यादा सफल नहीं रहा और उनकी 5 शादियां इस बात को साबित भी करता है। रिक पहली शादी लगभग 12 साल चली तो वहीं दूसरी शादी 23 साल तक। रिक की तीसरी शादी 3 साल और चौथी शादी केवल 5 साल चली।

#8 मैट हार्डी और रेबी स्काई-12 साल

मैट हार्डी और रेबी स्काई
Ad

WWE के दिग्गज सुपरस्टार रहे मैट हार्डी की पत्नी उनसे 12 साल छोटी हैं। मैट हार्डी ने साल 2013 में रेबी स्काई से शादी रचाई थी। दोनों के बीच उम्र का अंतर भले ही ज्यादा हो लेकिन इनका रिश्ता उससे कहीं ज्यादा मजबूत है।

ये भी पढ़ें: 18 सुपरस्टार्स जिनकी शादी WWE में साथी रेसलर्स से हुई

बता दें कि रेबी स्काई एक प्रोफेशनल रैसलर के साथ अमेरिकन मॉडल, एक्टर और डांसर रह चुकी हैं। रेबी स्काई 2014 से 2017 तक TNA का हिस्सा रह चुकी हैं।

#7 द रॉक और लॉरेन हैशियन- 12 साल

द रॉक और उनकी पत्नी लॉरेन हैशियन
Ad

डब्लू डब्लू ई (WWE) और हॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार ड्वेन जॉनसन उर्फ द रॉक ने साल 2019 में अपनी पार्टनर लॉरेन हैशियन (Lauren Hashian) से शादी की।

द रॉक ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीर शेयर कर फैंस को इस बात की जानकारी दी। द रॉक साल 2007 से ही लॉरेन के साथ रिलेशनशिप में थे। 47 साल के द रॉक अपनी पत्नी लॉरेन से 12 साल बड़े हैं।

#6 अंडरटेकर और मिशेल मैक्कूल- 15 साल

अंडरटेकर और मिशेल मैक्कूल
Ad

WWE में अंडरटेकर एक बहुत बड़ा नाम हैं। कई दशकों से WWE का अहम हिस्सा बने हुए अंडरटेकर का वैवाहिक जीवन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। अंडरटेकर ने अपने जीवन में 3 शादियां की हैं जिसमें मिशेल मैक्कूल उनकी तीसरी पत्नी हैं।

ये भी पढ़ें: 20 WWE रेसलर्स जिनकी शक्ल फेमस सेलिब्रिटी से मिलती है

अंडरटेकर ने मिशेल मैक्कूल से साल 2010 में शादी की थी। मिशेल मैक्कूल की उम्र अंडरटेकर से 15 साल कम है। मिशेल मैक्कूल भी प्रोफेशनल रेसलर रह चुकी हैं और WWE में अपने कुछ शानदार मुकाबलों के लिए जानी जाती हैं। वहीं अंडरटेकर वर्तमान में पार्ट टाइमर के रूप में रेसलिंग कर रहे हैं।

#5 कर्ट एंगल और जियोवाना यानोटी-18 साल

कर्ट एंगल और जियोवाना यानोटी
Ad

WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक कर्ट एंगल ने दो शादियां की हैं। कर्ट एंगल की दूसरी पत्नी जियोवाना यानोटी उनसे उम्र में 18 साल छोटी हैं। कर्ट एंगल की पहली पत्नी से दो बच्चे हैं तो वहीं दूसरी पत्नी से उनके तीन बच्चे हैं। कर्ट एंगल 51 साल के हैं तो वहीं उनकी पत्नी जियोवाना यानोटी 33 साल की हैं।

#4 बतिस्ता और सारा जेड-18 साल

बतिस्ता और सारा जेड
Ad

WWE और हॉलीवुड में भी अपनी एक अलग पहचान बना चुके बतिस्ता अपने जीवन में तीन शादियां कर चुके हैं। बतिस्ता ने साल 2015 में तीसरी शादी सारा जेड से की जो कि उम्र में उनसे 18 साल छोटी हैं।फिलहाल ये जोड़ी एक साथ काफी खुश है। हम उम्मीद करते हैं बतिस्ता और सारा का रिश्ता ऐसे ही मजबूत बना रहे।

#3 हल्क होगन और जेनिफर मैक्डेनियल- 21 साल

हल्क होगन और जेनिफर मैक्डेनियल
Ad

प्रोफेशनल रेसलिंग में अपना बड़ा नाम बना चुके हल्क होगन का निजी जीवन विवादों से भरा रहा है। इसके अलावा उनका वैवाहिक जीवन भी काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा।हल्क होगन ने अपने जीवन में दो शादियां की हैं। उनकी दूसरी पत्नी जेनिफर मैक्डेनियल उनसे उम्र में 21 साल छोटी हैं। हल्क होगन ने पहली शादी लिंडा होगन से की थी। इसके बाद हल्क होगन ने साल 2010 में अपने से 21 साल छोटी जेनिफर मैक्डेनियल के साथ शादी की।

#2 ब्रेट हार्ट और स्टैफनी वॉशिंगटन- 26 साल

ब्रेट हार्ट और स्टैफनी वॉशिंगटन
Ad

WWE हॉल ऑफ़ फेमर ब्रेट हार्ट का रेसलिंग करियर भले ही काफी शानदार रहा हो लेकिन उनका वैवाहिक जीवन ज्यादा सफल नहीं रहा। अपने जीवन में 3 शादियां कर चुके ब्रेट हार्ट की तीसरी पत्नी स्टैफनी वॉशिंगटन उनसे 10 या 20 साल नहीं बल्कि पूरे 26 साल छोटी हैं। ब्रेट हार्ट ने साल साल 2010 में स्टैफनी वाशिंगटन से शादी की। फिलहाल ये कपल पिछले 10 साल से एक साथ है। ब्रेट हार्ट को उनके शानदार मुकाबलों के लिए जाना जाता है, हालांकि चोटों के कारण उनका करियर काफी प्रभावित हुआ।

#1 जैरी लॉलर और लॉरेन मैकराइड- 39 साल

जो दर्शक केवल कुछ साल पहले प्रोफेशनल रेसलिंग से जुड़े हैं वो जैरी 'द किंग' लॉलर को एकदम अलग नज़र से देखते होंगे। आज वो बड़े प्यारे इंसान हैं जो हरदम मज़ाक किया करते हैं।हालांकि उनका निजी जीवन काफी विवादों से भरा रहा। 3 शदियां कर चुके जैरी वर्तमान में लॉरेन के साथ रिलेशनशिप में है। चौंकाने वाली बात यह है कि लॉरेन और जैरी की उम्र में 39 साल का अंतर है।

Ad
Edited by
Ankit
 
See more
More from Sportskeeda