20 WWE रेसलर्स जिनकी शक्ल फेमस सेलिब्रिटी से मिलती है

Enter caption

WWE सुपरस्टार्स होना कोई आम बात नहीं है। एक रेसलर को इसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। एक सुपरस्टार के फेमस हो जाने के बाद फैंस का ध्यान उनकी सभी चीजों की ओर हो जाता है जैसे कि वह क्या खा रहे हैं, कहां जा रहे हैं, किससे मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: साल 2019 में WWE के 5 बेस्ट सुपरस्टार्स

WWE सुपरस्टार्स पूरी दुनिया में पॉपुलर हैं और शायद उन्हें किसी परिचय की भी जरुरत नहीं है। हम जानते हैं कि दुनिया में किसी न किसी की शक्ल किसी से बिल्कुल मिलती है और WWE के सुपरस्टार्स भी इससे अछूते नहीं हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको ऐसे 20 WWE सुपरस्टार के बारे में बताएंगे जिनकी शक्ल फेमस सेलिब्रेटीज से मिलती है।

# केली क्यूको और टैरिन टेरेल

Kaley Cuoco and former WWE Superstar Taryn Terrell resemble one another

साल 2007 में WWE का हिस्सा रह चुकीं टैरिन टेरेल की शक्ल हॉलीवुड की पॉपुलर स्टार केली क्यूको से काफी मिलती हैं। टैरिन टेरेल और केली क्यूको दोनों ही स्टार्स प्लेबॉय और मैक्जिम मैगजीन के लिए फोटो शूट करा चुकी हैं।

इसके अलावा दोनों स्टार्स की हाइट लगभग 5 फिट 6 इंच हैं। दोनों स्टार्स की ना केवल शक्ल एक दूसरे से काफी हद तक मिलती हैं बल्कि उनकी शानदार फिटनेस के कारण भी दोनों एक दूसरे की हमशक्ल लगती हैं।

#एंडी सैमबर्ग और EC 3

WWE NXT Superstar Ethan Carter III aka EC3 resembles Brooklyn Nine-Nine star Andy Samberg

EC3 ने हाल ही में WWE के मेन रोस्टर में एंट्री की हैं। TNA में काफी सफलता हासिल करने के बाद फैंस को अब उनके WWE में भी वैसे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। EC3 की शक्ल पॉपुलर अमेरिकी अभिनेता, कॉमेडियन, राइटर और प्रोड्यूसर एंडी सैमबर्ग से मिलती है।

#केंड्रा विलकिंसन और केली केली

Former WWE Superstar Kelly Kelly resembles Kendra Wilkinson

केंड्रा विलकिंसन एक पॉपुलर मॉडल और प्लेबॉय प्लेमेट रहे चुकी हैं। इसके अलावा वह साल 2007 में मंडे नाइट रॉ के एक एपिसोड में भी नज़र आ चुकी हैं। इसके अलावा वह पॉपुलर शो द गर्ल नेक्ट डोर का भी हिस्सा रही हैं। दूसरी ओर केली केली जो WWE में कई सालों तक परफॉर्म कर चुकी हैं उनकी शक्ल केंड्रा विलकिंसन से काफी हद तक मिलती हैं। ।

#बेल्टा बेब रेक्सा और एलेक्सा ब्लिस

WWE RAW Superstar Alexa Bliss is a mirror image of Bleta

बेल्टा बेब रेक्सा एक सिंगर और परफॉर्मर हैं। पिछले 8 साल में उन्होंने अपनी इस कला से काफी पॉपुलरिटी पाई हैं। वहीं दूसरी ओर बात करें अगर WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस की तो उनकी गिनती WWE में टॉप फिमेल सुपरस्टार के रूप में होती है।

# ब्रिजेट मरक्वार्ट और एश्ले मसारो

Former WWE Superstar Ashley Massaro bears semblance to Bridget Marquardt

ब्रिजेट मरक्वार्ट प्लेबॉय मॉडल और एक अभिनेत्री हैं। केंड्रा विलकिंसन (स्लाइड नंबर 3 देखें) की तरह ब्रिजेट मरक्वार्ट भी साल 2007 में मंडे नाइट रॉ का हिस्सा थीं। वहीं दूसरी ओर एश्ले मसारो साल 2005 से साल 2008 तक WWE का हिस्सा रहीं।

#सीएम पंक और जेक गिलेनहाल

2-time UFC veteran, MMA fighter and former WWE Champion CM Punk resembles Jake Gyllenhaal

हॉलीवुड की पॉपुलर मूवीज़ में एक प्रिंस ऑफ पर्सिया के अभिनेता जेक गिलेनहाल पूरी दुनिया में पॉपुलर हैं। 1991 से हॉलीवुड में काम करे डेक गिलेनहाल को शानदार अभिनय के लिए कई बार सम्मानित किया जा चुका है।

वहीं दूसरी ओर WWE के सबसे पॉपुलर सुपरस्टार रहे सीएम पंक आज भले ही कंपनी का हिस्सा नहीं लेकिन उनकी वापसी का इंतजार फैंस अभी भी कर रहे हैं। सीएम पंक लंबे बालों में बिल्कुल जेक गिलेनहाल की काफी लगते हैं।

# यवोन स्ट्रॉव्स्की और लाना

WWE Superstar Lana aka CJ Perry resembles Yvonne Strahovski

यवोन स्ट्रॉव्स्की ऑस्ट्रेलिया से आती हैं, जिन्होंने टेलिवीजन की दुनिया में काफी सफलता हासिल की है। इसके अलावा वह कुछ मूवीज़ का भी हिस्सा रहे चुकी हैं। वहीं दूसरी ओर बात करे WWE सुपरस्टार लाना की तो जो WWE में अपनी परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है साथ ही उन्होंने अपने मॉडलिंग करियर के जरिए भी काफी पॉपुलरिटी हासिल की है। लाना का लुक काफी हद तक यवोन स्ट्रॉव्स्की से मिलता जुलता है।

# मार्गोट रोबी और लिव मॉर्गन

WWE RAW Superstar Liv Morgan is a spitting image of Hollywood actress Margot Robbie

मार्गोट रोबी कई हॉलीवुड फिल्म का हिस्सा रहे चुकी हैं और उन्हें वर्तमान समय में सबसे शानदार परफॉर्मर कहा जाता हैं। वहीं दूसरी और लिव मॉर्गन साल 2014 से WWE का हिस्सा हैं। लिव मॉर्गन और मार्गोट रोबी की शक्ल एक दूसरे से काफी हद तक मिलती हैं।

# डेविड बेकहम और जैफ हार्डी

WWE Superstar Jeff Hardy looks similar to David Beckham

शायद ही ऐसा कोई हो जिसने डेविड बेकहम का नाम ना सुना हो। इंग्लैंड के प्रोफेशनल फुटबॉलर रहे डेविड बेकहम फुटबॉल के मशहूर कल्ब मैनचेस्टर यूनाइटेड, रियाल मैड्रिड समेत कई कल्ब का हिस्सा रह चुके हैं। इसके अलावा उनकी उनकी सबसे मशहूर सेलिब्रिटी के रूप में होती है।

बात करे अगर जैफ हार्डी की तो WWE के सबसे सफल सुपरस्टार्स में के एक जैफ हार्डी रिंग में धमाकेदार मुकाबला देने के लिए जाने-जाते हैं। अगर जैफ हार्डी अपने बालों का स्टाइल बेकहम की तरह कर ले तो वह और बेहकम एक दूसरी की कॉपी लगेंगे।

#सिज़ेरो और जेसन स्टेथम

bb5c1-1503578974-800

टैग टीम के रूप में WWE में काफी सफलता हासिल कर चुके सिज़ेरो भी एक सेलिब्रिटी की तरह दिखते हैं। सिज़ेरो के हमशक्ल सेलिब्रिटी ज्यादा फेमस है उनका नाम है जेसन स्टेथम, जी हां फास्ट एंड फ्यूरियस स्टार जेसन स्टेथम एक फेमस मूवी स्टार हैं।

#पामेला एंडरसन और ट्रिश स्ट्रेटस

Former WWE Superstar Trish Stratus is a mirror image of Baywatch mega-star Pamela Anderson

शायद यह बताने की जरूरत नहीं है कि पामेला एंडरसन कौन हैं। एक मशूहर मॉडल और टेलीवीजन अभिनेत्री रह चुकी हैं। वहीं दूसरी ओर ट्रिश स्ट्रेटस की गिनती WWE की सबसे सफल रैसलर के रूप में होती है।

#क्रेटोस और ट्रिपल एच

WWE executive Triple H resembles Kratos from God Of War IV

गॉड ऑफ़ वॉर गेम का सबसे पॉपुलर कैरेक्टर क्रेटोस तो आप सभी को याद होगा लेकिन अगर आपने गौर किया तो क्रेटोस का चेहरा काफी हद तक ट्रिपल एच से मिलता है। हालांकि आप कहेंगे कि गेम के कैरेक्टर से आप ट्रिपल एच की शक्ल की तुलना कैसे कर सकते हैं।हम आपकी इस बात से सहमत भी हैं।

लेकिन एक सेलिब्रिटी ऐसा है जिससे ट्रिपल एच की शक्ल की काफी मिलती है। ट्रिपल एच के जब लंबे बाल हुआ करते हैं तब वह सीन बीन की तरह दिखते हैं। आपको बता दें कि सीन बीन ने जेम्स बांड सीरीज़ में विलन का रोल किया है।

WWE veteran Triple H also bears semblance to former Bond villain Sean Bean

#केट डेनिंग्स और निकी क्रॉस

WWE NXT Superstar Nikki Cross resembles 2 Broke Girls star Kat Dennings

केट डेनिंग्स एक अमेरिकी अभिनेत्री हैं जोकि कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रहे चुकी हैं। उनकी खूबसूरती की चर्चा पूरी दुनिया में होती है। वहीं दूसरी ओर NXT सुपरस्टार निकी क्रॉस ने हाल ही में WWE के मेन रोस्टर में अपनी जगह बनाई हैं।

#स्टेकी लिन और टेरी

Former WWE Superstar Terri Runnels resembles fitness model Stacey Lynn

स्टेकी लिन एक फिटनेस मॉडल हैं। ट्रिश स्ट्रेटस के साथ उनके एक फोटोशूट के कारण प्रो-रैसलिंग फैंस उन्हें अच्छी तरह से जानते हैं। वहीं दूसरी ओर टेरी रूनल्स WWE सुपरस्टार गोल्डस्ट की पत्नी और पूर्व मैनेजर रहे चुकी हैं।

#निकोल एगर्ट और टोरी विल्सन

Nicole Eggert and former WWE Superstar Torrie Wilson are incredibly similar

निकोल एगर्ट को बेवॉच में उनके रोल के लिए जाना जाता है। इसके अलावा वह कई मूवीज़ का भी हिस्सा रह चुकी हैं। वहीं दूसरी ओर टोरी विल्सन पिछले साल हुए रॉयल रंबल का हिस्सा थी। टोरी विल्सन कुछ ही मौके पर कंपनी में नज़र आती हैं।

टोरी विल्सन और निकोल एगर्ट में काफी समानताएं हैं। उनकी हाइट में थोड़ा अतंर जरूर है लेकिन उनकी शक्ल एक दूसरे से बेहद मिलती है।

#रिक रॉस और मार्क हैनरी

WWE Hall of Famer Mark Henry and hip hop savant Rick Ross are virtually identical

यह कहना गलत नहीं होगा कि रिक रॉस और मार्क हैनरी जुड़वा भाई की तरह हैं। दोनों स्टार्स की ना केवल शक्ल बल्कि उनकी कद काठी भी एक दूसरे काफी मिलती-जुलती है। उनका लुक भी लगभग एक जैसा ही है।

#रिहाना और एलिसा फॉक्स

Enter capti

रिहाना की गिनती दुनिया से सबसे सफल सिंगर में की जाती हैं। पुरी दुनिया में उनके करोड़ों फैंस है। विदेश ही नहीं ब्लकि भारत में उनके गाने काफी सुने जाते हैं।

वहीं दूसरी ओर बात करें अगर एलिसा फॉक्स की वह WWE में विमेंस डिवीजन में पिछले 10 साल से परफॉर्म कर रही हैं। एलिसा फॉक्स और रिहाना की तुलना करे तो दोनों स्टारर्स जुड़वा बहनों से कम नहीं लगती हैं।

#निकी मिनाज और कैमरन

Former WWE Superstar Cameron and Nicki Minaj resemble one another

निकी मिनाज एक मशहूर रैपर, सिंगर, सांग राइटर और एक्ट्रेस हैं। यूट्यूब पर उनके गाने के व्यूज़ बिलियन से भी ज्यादा रहते हैं। ऐसे में आप बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि वह कितनी पॉपुलर हैं।

वहीं दूसरी ओर कैमरन साल 2011 से 2016 तक WWE का हिस्सा रहीं। उनकी रिंग में फुर्ती को देखकर कई लैजेंड हैरान रह गए थे। अगर आप कैमरन और निकी मिनाज की शक्ल की तुलना करें तो दोनों स्टार्स की शक्ल एक दूसरे से बेहद मिलती है।

#जॉन सीना और मार्क वाह्ल्बर्ग

Enter caption

WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार जॉन सीना की शक्ल मार्क वाह्ल्बर्ग से काफी मिलती है। अगर जॉन सीना थोड़ी सी दाढ़ी रख ले तो वह एकदम मार्क वाह्ल्बर्ग की तरह ही दिखेंगे। अब आप सोच रहे होंगे कि ये मार्क वाह्ल्बर्ग कौन हैं?

आपको बता दें मार्क वाह्ल्बर्ग एक फेमस अमेरिकी अभिनेता, मॉडल, बिजनेस मैन हैं। हॉलीवुड में वह कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। हमारे ख्याल से रिंग में एक बार जॉन सीना और मार्क वाह्ल्बर्ग को आमने-सामने जरूर आना चाहिए।

# मिशेल जॉय फेल्प्स और निकी बैला

Enter caption

इस तस्वीर को देखने के बाद आप इस सोच में पड़ गए होंगे कि आखिर इसमें निकी बैला कौन हैं और कौन मिशेल जॉय फेल्पस। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आपके बाएं और निकी बेला और दूसरी ओर मिशेल जॉय फेल्पस।

निकी बैला के बारे में WWE यूनिवर्स अच्छी तरह से वाकिफ हैं लेकिन मिशेल जॉय जो की उनकी कार्बन कॉपी हैं उनके बारे में शायद कम लोग ही जानते होंगे। आपको बता दें कि मिशेल जॉय फेल्प्स बिहाइंड द ग्लव्स नाम के प्रोमोशन में एक इंटरव्यूवर हैं।

Quick Links