साल 2019 में WWE के 5 बेस्ट सुपरस्टार्स

सैथ रॉलिंस और द फीन्ड
सैथ रॉलिंस और द फीन्ड

साल 2019 अब कुछ ही दिनों में समाप्त होने वाला है और साल 2020 में जरूर डब्लू डब्लू ई (WWE) कुछ अलग करने की कोशिश करने वाली है। रॉयल रंबल में कई सरप्राइज़ एंट्री होने की उम्मीद हैं जहां से रेसलमेनिया 36 के लिए दुश्मनियां सामने आनी शुरू हो जाएंगी।

Ad

यह साल WWE के नजरिए से अच्छा गुजरा है क्योंकि इसी साल में हमें रेसलमेनिया मेन इवेंट में विमेंस सुपरस्टार्स का मैच, स्मैकडाउन का FOX नेटवर्क पर जाना और NXT को भी अब धीरे-धीरे कंपनी की तीसरी बड़ी ब्रांड का दर्जा मिलने लगा है।

यह भी पढ़ें: साल 2019 के 10 सबसे यादगार टाइटल चेंज

इसके साथ ही WWE विमेंस टैग टीम टाइटल का फरवरी में अनावरण हुआ जो फिलहाल असुका और कायरी सेन पास है। खैर अब नए साल से उम्मीदें तो सभी को हैं लेकिन इस आर्टिकल में हम 2019 के 5 बेस्ट मेल सुपरस्टार्स से अवगत कराने वाले हैं।

# कोफी किंग्सटन

कोफी किंग्सटन
कोफी किंग्सटन

इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि कोफी किंग्सटन साल 2019 में WWE के सबसे सफल सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। 11 साल के लंबे इंतज़ार के बाद उन्हें वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त हुआ और यह टाइटल उनके पास करीब 6 महीने तक रहा।

Ad

कोफी के स्वर्णिम सफर की शुरुआत एलिमिनेशन चैंबर पीपीवी से हुई थी जहां उन्होंने डेनियल ब्रायन के खिलाफ मुकाबले में चोटिल अली की जगह ली थी। इस एलिमिनेशन चैंबर मैच में कोफी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और इसी कारण उन्हें फैंस का जबरदस्त समर्थन मिलना शुरू हो गया था।

आखिरकार रेसलमेनिया 35 में उन्होंने ब्रायन को हराकर WWE चैंपियनशिप अपने नाम की थी। अपने 6 महीने लंबे चैंपियनशिप सफर में उन्होंने रैंडी ऑर्टन, केविन ओवेंस और समोआ जो समेत कई अन्य बड़े सुपरस्टार्स को हराया। लेकिन फॉक्स पर स्मैकडाउन के डेब्यू एपिसोड में उन्हें ब्रॉक लैसनर के खिलाफ चंद सेकेंड्स में टाइटल गंवाना पड़ा।

# रिकोशे

रिकोशे
रिकोशे

इसी साल रिकोशे ने अपना मेन रोस्टर डेब्यू किया था और कुछ ही महीनों में वो WWE के उभरते हुए सितारों में से एक बन गए हैं। हाई-फ़्लाइंग मूव्स और रिंग में अपनी तेज मूवमेंट के कारण वो फैन फैवरेट बन चुके हैं।

Ad

इस दौरान वो यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन भी बने जब उन्होंने एजे स्टाइल्स के साथ कई धमाकेदार मुकाबले लड़े। अब वो रॉ ब्रांड के बड़े बेबीफेस सुपरस्टार्स में से एक बन चुके हैं इसलिए साल 2020 में देखना दिलचस्प होगा कि WWE उन्हें टॉप पर पहुंचने के कितने मौके देती है।

यह भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें साल 2019 में सबसे ज्यादा सफलता मिली

# ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर
ब्रॉक लैसनर

बेस्ट सुपरस्टार्स की बात हो रही हो तो भला मौजूदा WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर का नाम कैसे पीछे रह सकता है। इस साल की शुरुआत भी उन्होंने चैंपियन रहते की थी और अब साल के अंत में भी वो चैंपियन हैं, वो अलग बात है कि इस बीच उन्हें कितनी बार टाइटल गंवाना पड़ा।

Ad

सैथ रॉलिंस के खिलाफ साल में उन्हें 2 हार मिली हैं लेकिन इसके अलावा उन्होंने मनी इन द बैंक ब्रीफकेस अपने नाम किया, यूनिवर्सल टाइटल एक बार फिर जीता और आखिर में WWE चैंपियन भी बने हैं।

# सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस
सैथ रॉलिंस

साल का अंत चाहे उनके लिए कैसा भी रहा हो लेकिन 2019 सैथ रॉलिंस के करियर के सबसे सफल सालों में से एक साबित हुआ है। रोमन रेंस की जगह कंपनी के टॉप बेबीफेस सुपरस्टार बने, यूनिवर्सल टाइटल 2 बार जीता और सबसे खास बात यह रही कि ब्रॉक लैसनर को भी उन्होंने एक ही साल में 2 बार हराया है।

Ad

रॉयल रंबल मैच जीतते हुए उन्होंने रेसलमेनिया 35 में लैसनर को हराकर यूनिवर्सल टाइटल अपने नाम किया। उसके बाद समरस्लैम के स्टार भी रॉलिंस ही रहे लेकिन क्राउन ज्वेल में द फीन्ड के हाथों टाइटल गंवाना पड़ा।

यह भी पढ़ें: साल 2019 में WWE की 5 सबसे बड़ी दुश्मनियां

# ब्रे वायट(द फीन्ड)

ब्रे वायट
ब्रे वायट

ब्रे वायट, फायरफ़्लाई फनहाउस से लगातार फैंस का मनोरंजन करते रहे लेकिन समरस्लैम 2019 में उन्होंने द फीन्ड के रूप में वापसी कर तहलका मचा दिया था। फिन बैलर को हराया और इन रिंग डेब्यू के कुछ समय बाद ही वो यूनिवर्सल टाइटल फ्यूड में शामिल हुए।

क्राउन ज्वेल में चैंपियन बने और सर्वाइवर सीरीज पीपीवी में उन्होंने सफलतापूर्वक अपना टाइटल डिफेंड भी किया। अब उम्मीद है कि साल 2020 में ब्रे वायट अपने करियर की नई ऊंचाइयों को छूने वाले हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications