• Sports News
  • WWE
  • WWE RAW
  • 5 धमाकेदार चीज़ें जो WWE ने Raw के जरिए इशारों-इशारों में बताई

5 धमाकेदार चीज़ें जो WWE ने Raw के जरिए इशारों-इशारों में बताई

रॉयल रंबल के बाद हुई पहली रॉ का समापन हो गया है। ये रॉ काफी अच्छी रही। यहां से रेसलमेनिया की तैयारियां अब शुरू हो गई है। कई बिल्डअप अब शुरू हो गए है। मैकइंटायर, ऐज और शार्लेट फ्लेयर क्या कहेंगे इसके लिए सभी लोग उत्साहित रॉ में थे। मैकइंटायर ने लैसनर को रेसलमेनिया के लिए चैलेंज कर दिया है। और मेन इवेंट में रैंडी ऑर्टन ने ऐज को बुरी तरह मारा। अभी सऊदी अरब में अगले महीने पीपीवी होने वाला है। जिसे लेकर भी लगातार बिल्डअप रॉ में चलेगा।

Ad

यह भी पढ़े: ऐज को Raw में वापसी के बाद मिला सबसे बड़ा धोखा, दोस्त ने ही किया जानलेवा हमला

Ad

तो आइए जानते हैं रॉ के जरिए इशारों-इशारों में WWE ने क्या बताया:

Ad

# एंड्राडे और कारिलो की स्टोरीलाइऩ में लगेगा विराम

Ad
Ad

रॉयल रंबल का रीमैच फिर से रॉ में देखने को मिला। कारिलो और एंड्राडे के बीच यूएस चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ। ये मैच डिस्क्वालिफाई हो गया। क्योंकि इस मैच में जैलिना ने दखलअंदाजी दे दी थी। अब ये स्टोरीलाइन काफी अच्छे तरीके से आगे बढ़ती हुई दिखाई दे रही है।

Ad

कारिलो ने अपने कैरेक्टर को शानदार अंदाज में यहां बनाया, ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया। एंड़्राडे से उन्होंने अपना बदला लिया। इन दोनों के बीच सीरियस फ्यूड आगे भी अब जारी रहेगी। लेकिन इस समय अब ये फ्यूड आगे नहीं बढ़ पाएगी क्योंकि रिपोर्ट के अनुसार एंड्राडे को 30 दिन के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।

Ad

# मैकइंटायर अब पूरी तरह से बेबीफेस किरदार में नजर आएंगे

Ad

रेसलमेनिया 36 के लिए पहले मैच का एलान हो गया है। मैकइंटायर और लैसनर के बीच WWE चैंपियनशिप के लिए मुकाबला यहां पर होगा। मैकइंटायर ने रॉ में लैसनर को चैलेंज किया। मैकइंटायर इस समय बेबीफेस हैं। रॉयल रंबल और रॉ के बाद अब ये बात पूरी तरह पता चल चुकी है। रंबल से पहले ये बात हो रही थी कि मैकइंटायर फेस टर्न ले सकते हैं। लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं।

लैसनर एलिमिनेट कर के और रॉ में ओसी को हराकर उन्होंने ये साबित कर दिया है कि वो अब बेबीफेस किरदार में पूरी तरह नजर आएंगे। पिछले दो साल में पूरी तरह पहली बार मैकइंटायर ने फेस टर्न लिया है। अंतिम बार वो इस रूप में NXT में नजर आए थे।

Ad

# ऐज vs रैंडी ऑर्टन

ऐज ने रंबल मैच में वापसी कर सभी को चौंका दिया। रॉ में उन्होंने ये भी बता दिया कि वो अब फुल टाइम यहां पर नजर आएंगे। रंबल मैच में रैंडी ऑर्टन को ऐज ने एलिमिनेट किया था। अब सभी के दिमाग में ये था कि ऐज का अगला प्रतिद्वंदी कौन होगा। इस बात से अब पर्दा उठ चुका है।

रैंडी ऑर्टन ने रॉ में आकर ऐज का स्वागत किया और इसके बाद आरकेओ मार दिया। रैंडी ने बुरी तरह से स्टील चेयर से ऐज के ऊपर हमला किया। अब ये बात तो पक्की हो गई है कि रेसलमेनिया में इन दोनों के बीच जबरदस्त मुकाबला होगा।

# लिव मॉर्गन का मोमेंटम

Ad

लिव मॉर्गन के लिए थोड़ा मोमेंटम इस हफ्ते बनाया गया। लिव का मैच लाना के साथ हुआ। लाना को लिव ने इस मैच में हरा दिया। मॉर्गन यहां से अब स्पॉटलाइट में आ गई है। इस स्टोरीलाइन में जो गलती हुई है WWE अब उऩ्हें सुधारने की कोशिश कर रहा है। अब इस स्टोरीलाइऩ को जल्द ही खत्म कर दिया जाएगा। इस समय अब लिव को पुश देकर आगे बढ़ाया जा सकता है। और इसकी झलक रॉ में दिखाई दी है। लिव मॉर्गन अपने प्रदर्शन से आगे अच्छा मोमेंटम प्रदान कर सकती है।

# सैथ रॉलिंस का जलवा बरकरार रहेगा

सैथ रॉलिंस अब अपनी स्टोरीलाइन में फ्रंट में आ चुके हैं। सैथ रॉलिंस और बडी मर्फी ने रॉ में अपना टाइटल समोआ जो और केविन ओवेंस के खिलाफ डिफेंड किया। जिस तरह की स्टोरीलाइन अभी चल रही है इससे लगता है कि ये आगे जाकर और अच्छी होगी। सैथ रॉलिंस का फैक्शन प्लान आगे भी जारी रहेगा। सैथ रॉलिंस जिस तरह का काम कर रहे हैं उससे बड़ी मर्फी को जरूर आगे फायदा होगा। सैथ ऱॉलिंस भी इसके बाद लाइमलाइट में रहेंगे।

Ad
Edited by
PANKAJ
 
See more
More from Sportskeeda