इस हफ्ते रॉ के मेन इवेंट में ऐज ने वापसी की और फैंस की तरफ से मिले शानदार रिएक्शन के बाद सभी का शुक्रिया अदा किया। हालांकि उनकी यह खुशी ज्यादा देर तक चल नहीं पाई और उनके दोस्त रैंडी ऑर्टन ने बड़ा धोखा देते हुए उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। R... K... No! Instead of a #RatedRKO reunion, @RandyOrton delivered an #RKO on his former pal @EdgeRatedR. #RAW pic.twitter.com/SaBtASLiDc— WWE (@WWE) January 28, 2020ऐज ने रॉ में आने के बाद कहा कि नेक के दूसरी सर्जरी के बाद उन्होंने काफी मेहनत की और इसी वजह से 46 साल की उम्र में वो अपने करियर की बेस्ट शेप में हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि अब करियर को अपने हिसाब से खत्म करना चाहते हैं। यह सब बोलते हुए ऐज काफी भावुक हो गए थे और उनकी आंखों में आंसू भी देखे जा सकते थे। यह भी पढ़ें: WWE Raw रिजल्ट्स- 27 जनवरी 2020इसके बाद रैंडी ऑर्टन आ गए और उन्होंने पहले ऐज को गले लगाया और इसके बाद क्यों ना एक बार फिर रेटिडRKO एक साथ आए, ऐज कुछ कहते इससे पहले ही रैंडी ने उन्हें RKO देते हुए सभी को चौंका दिया। रैंडी ऑर्टन यहां पर ही नहीं रुके, उन्होंने इसके बाद चेयर से ऐज के कमर पर हमला किया। ऐज की गर्दन को चेयर में फंसा दिया और ऐसा लग रहा था कि वो उनके कूद जाएंगे। हालांकि रैंडी ने ऐसा नहीं किया और वो वहां से जाने लगे। एक समय ऐसा लग रहा था कि रैंडी कुछ नहीं करेंगे, तभी ऑर्टन ने ऐज का सिर चेयर के ऊपर रखा। रैंडी ऑर्टन ने चेयर से ऐज के सिर पर हमला किया औऱ इसी के साथ रॉ के एपिसोड का भी अंत हुआ। रैंडी ऑर्टन जब ऐज को मार रहे थे, तब क्राउड ऐज को लेकर काफी चिंतित नजर आ रहे थे और द वाइपर को बुरी तरह से बू कर रहे थे। दरअसल ऐज ने रॉयल रंबल मैच में एंट्री की थी और रोमन रेंस द्वारा एलिमिनेट किए जाने से पहले शानदार प्रदर्शन किया था। ऐज ने रैंडी ऑर्टन को भी एलिमिनेट किया था। Don't do it, @RandyOrton. Please. #RAW pic.twitter.com/5I8k9rt5PD— WWE (@WWE) January 28, 2020