भारत को जैवलिन थ्रो में कांस्य पदक, अन्नू रानी ने किया कमाल 

Annu Rani Bronze Medal - CWG 2022
Annu Rani Bronze Medal - CWG 2022

Commonwealth Games 2022 में भारत की अन्नू रानी ने जैवलिन थ्रो में कांस्य पदक जीत लिया है। अन्नू रानी ने अपने चौथे प्रयास में 60मी का थ्रो फेंका और अपना कांस्य पदक पक्का किया। 2014 एशियाई खेलों में कांस्य जीतने वाली अन्नू रानी ने पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीता है।

भारत की शिल्पा रानी ने भी जैवलिन थ्रो में हिस्सा लिया, लेकिन 54.62 मी के थ्रो के साथ सातवें स्थान पर रहीं। ऑस्ट्रेलिया की केल्सी ली-बारबर (64.43 मी) ने स्वर्ण और मैकेंज़ी लिटिल (64.27 मी) ने रजत पदक जीता।

कॉमनवेल्थ गेम्स में यह भारत का एथलेटिक्स में 15वां कांस्य और कुल मिलाकर 36वां पदक है।

Quick Links

Edited by Prashant
App download animated image Get the free App now