कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का एक और पदक, लॉन्ग जंप में मुरली श्रीशंकर को मिला सिल्वर   

Murali Sreeshankar Silver Medal - CWG 2022
Murali Sreeshankar Silver Medal - CWG 2022

Commonwealth Games 2022 में भारत के मुरली श्रीशंकर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लॉन्ग जंप में रजत पदक जीता। मुरली श्रीशंकर ने 8.08 मी के बेस्ट जंप के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। बहामास के लाकुआन नैरन ने स्वर्ण पदक जीता। हालाँकि उन्होंने भी 8.08 मी का बेस्ट जंप किया था, लेकिन उनका दूसरा सर्वश्रेष्ठ जंप 7.94 मी का था, जो मुरली श्रीशंकर के दूसरे सर्वश्रेष्ठ जंप (7.84 मी) से बेहतर था। दक्षिण अफ्रीका के जोवान वैन वरेन ने 8.06 मी की बेस्ट जंप के साथ कांस्य पदक जीता।

मुरली श्रीशंकर के 6 में से चार प्रयास सफल रहे, जिसमें उन्होंने पहले प्रयास में 7.60 मी, दूसरे और तीसरे प्रयास में 7.84 मी और पांचवें प्रयास में 8.08 मी के जंप के साथ पदक पक्का किया। श्रीशंकर का चौथा और छठा प्रयास असफल रहा। भारत के मोहम्मद अनीस याहिया 7.97 मी के बेस्ट जंप के साथ पांचवें स्थान पर रहे।

कॉमनवेल्थ गेम्स में यह भारत का एथलेटिक्स में 11वां रजत और कुल मिलाकर 30वां पदक है।

Quick Links