गुरप्रीत सिंह ने 50 किमी रेस-वॉक इवेंट नेशनल चैंपियनशिप्‍स में जीता

गुरप्रीत सिंह
गुरप्रीत सिंह

गुरप्रीत सिंह ने रविवार को 8वीं नेशनल चैंपियनशिप्‍स में पुरुषों की 50 किमी रेस वॉक इवेंट जीत लिया। गुरप्रीत सिंह ने तीन घंटे, 59 मिनट और 42 सेकंड में रेस पूरी करते हुए इवेंट जीता। संदीप कुमार, राहुल कुमार और प्रियंका गोस्‍वामी ने शनिवार को अगले साल 15-24 जुलाई तक ओरेगोन वर्ल्‍ड एथलेटिक्‍स चैंपियनशिप के 20 किमी इवेंट के लिए क्‍वालीफाई किया था। इस प्रयास की मदद से तिकड़ी ने टोक्‍यो ओलंपिक्‍स के लिए भी कोटा सुरक्षित किया।

संदीप और प्रियंका ने पुरुषों और महिलाओं के 20 किमी इवेंट में जीत दर्ज करते हुए राष्‍ट्रीय रिकॉर्ड भी तोड़ दिए थे। तीनों ने शनिवार को रांची में आयोजित आठवीं नेशनल रेस वॉकिंग चैंपियनशिप के 20 किमी इवेंट जीतने के साथ विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। इस जीत ने उन्हें 2021 टोक्यो ओलंपिक खेलों का कोटा भी जीतने में मदद की।

वर्ल्‍ड एथलेटिक्‍स 20 किमी रेस वॉक के लिए 18 महीने का क्‍वालीफिकेशन 27 दिसंबर को शुरू हुआ था जो 26 जून 2022 को बंद होगा। ओरेगोन वर्ल्‍ड चैंपियनशिप में 50 किमी के बजाय पुरुषों और महिलाओं के लिए 35 किमी दौड़ का आयोजन होगा, इसलिए एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने रांची में रविवार को 35 किमी की रेस आयोजित की।

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 35 किमी दौड़ के लिए क्वालिफिकेशन पीरियड 30 नवंबर को खोली गई और अगले साल 29 मई को समाप्त होगी। ध्‍यान दिला दें कि पुरुष और महिला दोनों वर्गों में 60 स्थान उपलब्ध हैं, लेकिन पुरुषों के लिए दो घंटे 33 मिनट और महिलाओं के लिए दो घंटे 54 मिनट का क्वालीफिकेशन समय भी तय किया गया है।

टोक्‍यो ओलंपिक में स्‍थान पक्‍का किया

यह संदीप और प्रियंका दोनों के लिए दोहरी खुशी थी, क्योंकि उन्होंने शनिवार सुबह रांची में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया था। इससे पहले, संदीप, राहुल और प्रियंका ने 20 किमी इवेंट में जीत हासिल करते हुए 2021 टोक्यो ओलंपिक खेलों का कोटा हासिल कर लिया। प्रियंका के लिए यह दोहरी खुशी का मौका है क्योंकि उन्होंने मौजूदा सत्र के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास से राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा।

गोल्‍ड जीतने वाले 34 वर्षीय संदीप ने एक घंटे 20 मिनट और 16 सेकेंड में रेस पूरी की और ओलंपिक क्वालीफिकेशन टाइम क्रैक किया। 34 साल के राहुल ने भी ओलंपिक क्वालीफिकेशन के समय को बेहतर किया और सिल्‍वर मेडल हासिल करने के लिए 1.20.26 घंटा में फिनिश लाइन को पार किया और टोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए बर्थ बुक करने वाले दूसरे पुरुष एथलीट बन गए। टोक्यो के लिए क्वालीफाईंग टाइम 1.21 घंटा निर्धारित है।

प्रियंका के लिए भी यह एक यादगार दिन बन गया। उत्तर प्रदेश की इस 24 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय एथलीट ने एक घंटे 28 मिनट 45 सेकेंड के समय के साथ फिनिश लाइन को पार किया, जो महिलाओं के लिए निर्धारित 1.31 घंटे के ओलंपिक योग्यता समय से बेहतर था।

Edited by Vivek Goel
App download animated image Get the free App now