भारतीय बैडमिंटन टीम का शानदार प्रदर्शन, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया को बुरी तरह हराया 

Badminton - Commonwealth Games: Day 2
Badminton - Commonwealth Games: Day 2

Commonwealth Games 2022 में भारतीय बैडमिंटन मिक्स्ड टीम ने दूसरे दिन श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया को हराकर ग्रुप ए में तीन मैचों में तीन जीत हासिल की। ग्रुप ए में भारत ने तीन मैचों में तीन जीत के साथ पहला स्थान हासिल किया और क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। ग्रुप ए से भारत के अलावा श्रीलंका ने भी क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

भारत ने श्रीलंका को 5-0 से हराया। मिक्स्ड डबल्स में अश्विनी पोनप्पा और सात्विकसाईराज रनकीरेड्डी की जोड़ी, पुरुष सिंगल्स में लक्ष्य सेन, महिला सिंगल्स में आकर्षि कश्यप, पुरुष डबल्स में बी.सुमीत रेड्डी और चिराग शेट्टी और महिला डबल्स में गायत्री गोपीचंद और तृषा जॉली की जोड़ी ने जीत हासिल की।

ऑस्ट्रेलिया को भारतीय टीम ने 4-1 से हराया। पुरुष सिंगल्स में किदाम्बी श्रीकांत, महिला सिंगल्स में पीवी सिंधु, पुरुष डबल्स में बी.सुमीत रेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी और मिक्स्ड डबल्स में अश्विनी पोनप्पा और बी.सुमीत रेड्डी की जोड़ी ने जीत हासिल की। महिला डबल्स में गायत्री गोपीचंद और तृषा जॉली की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा।

ग्रुप बी से सिंगापुर और इंग्लैंड, ग्रुप सी से कनाडा और स्कॉटलैंड एवं ग्रुप डी से मलेशिया और दक्षिण अफ्रीका ने क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

Quick Links

Edited by Prashant
App download animated image Get the free App now