डेनमार्क सुपरसीरीज के सेमीफाइनल में विश्व के 15वें स्थान के खिलाड़ी वांग विंग की विसेंट को 21-18, 21-17 से हराकर श्रीकांत ने एक और कीर्तमान अपने नाम कर लिया। वह एक साल में 4 सुपरसीरीज फाइनल में पहुंचने वाले एकमात्र भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बन गए। साल के अपने पहले सुपरसीरीज फाइनल सिंगापुर ओपन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा लेकिन उनके बाद उन्होंने लगातार इंडोनेशिया ओपन और ऑस्ट्रेलिया ओपन सुपरसीरीज अपने नाम कर लिया।
यह एक ऐसा कीर्तिमान है जिसे भारत की सबसे सफल खिलाड़ी सायना नेहवाल भी हासिल नहीं कर पाई है। सायना दो मौकों पर साल में 3 बार सुपरसीरीज के फाइनल तक पहुंची हैं। सबसे पहले 2010 में वो सिंगापुर, इंडोनेशिया और हॉन्गकॉन्ग ओपन के फाइनल में पहुँची और सभी को जीत लिया फिर 2012 में उन्होंने इंडोनेशिया और डेनमार्क ओपन में जीत हासिल की लेकिन फ्रेंच ओपन फाइनल में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
लेखक- सुदेष्णा बनर्जी
अनुवादक- ऋषिकेश सिंह