BGMI के लगातार टूर्नामेंट्स देखने को मिलते हैं। हमेशा ही इन प्रतियोगिताओं में कुछ ऐसे खिलाड़ी रहते हैं, जिनका प्रदर्शन अलग लेवल पर रहता है। कुछ खिलाड़ी बतौर प्रो प्लेयर्स अपनी स्किल्स का अलग तरह से प्रदर्शन करते हैं। अगर कोई में ईस्पोर्ट्स में हाथ आजमाना चाहता है, तो वो इन प्लेयर्स को देखकर बहुत कुछ सीख सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम कुछ BGMI प्रो प्लेयर्स के बारे में बात करेंगे, जिन्हें देखकर आप काफी कुछ सीख सकते हैं।
3 BGMI स्ट्रीमर्स जिन्हें देखकर गेमप्ले को बेहतर किया जा सकता है
Jonathan Gaming (5.25 मिलियन सब्सक्राइबर्स)
GodL Jonathan का असली नाम जोनाथन अमराल है। उन्हें भारत के सबसे अच्छे BGMI खिलाड़ियों में गिना जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Team SkuLL के सदस्य के तौर पर की थी लेकिन अभी वो GodLike Esports का हिस्सा बने हैं। वो कम मौकों पर स्ट्रीम करते हैं लेकिन उन्हें देखकर आपको फाइट्स में बेहतर प्रदर्शन करने के बारे में सीखने को मिलेगा। उनका निशाना अमूमन तगड़ा रहता है।
LoLzZz Gaming (1.32 मिलियन सब्सक्राइबर्स)
GodLike ईस्पोर्ट्स में LoLzZz Gaming भी शामिल हैं। उनका असली नाम यश ठक्कर है और वो कंटेंट क्रिएटर हैं। वो Battlegrounds Mobile India में अपने अनुसार खेलने के अंदाज के लिए फेमस हैं। उनके पास बेहतरीन स्किल्स हैं और वो आक्रमक तरीके से खेलते हैं। उन्हें देखकर एक आक्रमक प्लेयर जरूर बना जा सकता है।
Snax Gaming (1.53 मिलियन सब्सक्राइबर्स)
Snax का असली नाम राज वर्मा है। वो काफी बड़े कंटेंट क्रिएटर और प्रोफेशनल प्लेयर हैं। वो काफी समय से कंटेंट बना रहे हैं। वो बहुत तगड़े ईस्पोर्ट्स प्लेयर हैं। फैंस उनके DP-28 के स्प्रे के फैन है और उन्हें लगभग सभी गन्स पर महारथ हासिल की है। उन्हें इस समय के सबसे अच्छे प्रोफेशनल प्लेयर्स में से एक कहना गलत नहीं होगा। उन्हें देखकर ढेरों चीज़ें सीखी जा सकती है।