BGMI में क्लोज रेंज के लिए 3 शक्तिशाली SMG गन्स के विकल्प

Battlegrounds Mobile India की 3 ताकतवर SMG गन्स
Battlegrounds Mobile India की 3 ताकतवर SMG गन्स

BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) में ढेरों हथियारों के विकल्प मिल जाते हैं, जिसमें शॉटगन्स, असॉल्ट राइफल्स, स्नाइपर्स और सबमशीन गन्स शामिल हैं। प्लेयर्स सबमशीन गन्स का बहुत कम उपयोग करते हैं और उनकी ताकत के बारे में जानकारी नहीं होती है। इसलिए इस आर्टिकल में हम क्लोज रेंज के लिए 3 शक्तिशाली SMG गन्स के विकल्प पर नजर डालने वाले हैं।


BGMI में क्लोज रेंज के लिए 3 शक्तिशाली SMG गन्स के विकल्प

3) PP19 Bizon

youtube-cover

Battlegrounds Mobile India में PP19 Bizon सबसे अनोखी गन मानी जाती है। इसका उपयोग करके क्लोज रेंज में आसानी से विरोधियों को फिनिश कर सकते हैं और 1v 4क्लच की परिस्थिति में सबसे फायदेमंद मानी जाती है, क्योंकि इसका रीलोड 53 गोलियां चलने के बाद होता है, तब तक आसानी से विरोधियों को फिनिश कर सकते हैं। यह खिलाड़ियों को मैदान पर मिल जाएगी, जिसमें रेड डॉट, 2x, 3x, 4x और 6x स्कोप का इस्तेमाल कर सकते हैं।


2) Vector

youtube-cover

BGMI में दूसरे नंबर पर Vector का नाम दर्ज है, जिसे क्लोज रेंज में उपयोग करके तगड़ा प्रदर्शन कर सकते हैं। इसमें एक्सटेंडेड मेग लगाकर एक बार में कुल 33 गोलियां चला सकते हैं। इसकी फायरिंग स्पीड काफी तेज मानी जाती है। यह खिलाड़ियों को आसानी से मैदान पर मिल जाएगी है, जिसमें रेड डॉट, 2x, 3x, 4x और 6x स्कोप का इस्तेमाल कर सकते हैं।


1) UMP45

youtube-cover

BGMI की सबमशीन गन की लिस्ट में पहले नंबर पर UMP45 का नाम दर्ज है, जिसका मैदान पर सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है। इसमें एक्सटेंडेड मेग लगाकर एक बार में कुल 35 गोलियां चला सकते हैं। यह क्लोज रेंज की शक्तिशली गन मानी जाती है। यह गन खिलाड़ियों को मैदान पर आसानी से मिल जाती है, जिसमें रेड डॉट, 2x, 3x, 4x और 6x स्कोप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

(नोट: इस आर्टिकल में शक्तिशाली SMG गन्स को लेकर लेखक ने अपनी राय साझा की है। इस मामले में सभी खिलाड़ियों की पसंद अलग हो सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
App download animated image Get the free App now