BGMI में 3 तरीके जिनसे आप शुरुआत में धराशाई होने से बच सकते हैं

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) में हर कोई अच्छा प्रदर्शन करना चाहता है। इसके लिए आपको कई चीज़ों का ध्यान रखना पड़ता है और प्लान्स बनाकर आगे बढ़ना पड़ता है। कई लोग गलतियां करते हैं और शुरुआत में ही नॉक हो जाते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 तरीकों के बारे में बात करेंगे, जिनसे Battlegrounds Mobile India में आप शुरुआत में धराशाई होने से बच सकते हैं।


BGMI में 3 तरीके जिनसे आप शुरुआत में धराशाई होने से बच सकते हैं

1- सोच-समझकर लैंडिंग करें और लूट मैनेज करें

youtube-cover

BGMI में सोच-समझकर लैंड करने से आपको बहुत हद तक फायदा होता है। शुरुआत में धराशाई होने से बचने के लिए सेफ जगह पर लैंड करें, जहां कम प्लेयर्स आते हैं। दूसरी ओर आपको लूट को मैनेज करना होगा। सिर्फ गन्स और बुलेट्स होना सही नहीं रहता है। आपको ग्रेनेड्स समेत अन्य सभी आयटम्स को भी साथ रखना होगा।


2- मूवमेंट्स और मैप्स का ध्यान रखें

youtube-cover

मूवमेंट और पोजिशन का काफी अहम किरदार रहता है। आपको खुली जगह पर मूव नहीं करना चाहिए। हमेशा ही अपने साथ एक गाड़ी रखें। इससे आप ज़ोन छोटा होने पर भागने के बजाय जल्दी अंदर पहुंच जाएंगे। लोग आपको जल्दी स्पॉट भी नहीं कर पाएंगे। हमेशा ही अपनी पोजिशन को ज़ोन के अंदर ही रखें। यह आपको फायदा करा सकता है।


3- फैसले सही लें

youtube-cover

BGMI में फाइट्स के दौरान सही समय पर सही फैसले लेना बहुत ज्यादा जरुरी रहता है। आपको हमेशा ही अपनी पोजिशन आसान से बतानी नहीं है। इसके अलावा फूटस्टेप्स का ध्यान रखें। इसके लिए हेडफोन्स अपने साथ रखें। जैसे-जैसे ज़ोन छोटा होता है, वैसे ही चीज़ें खतरनाक हो जाती है। इसी कारण हर फैसला सोच-समझकर लें।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद खेलने के मामले में थोड़ी अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
App download animated image Get the free App now