BGMI में 3 तरीके जिनसे खिलाड़ी Conqueror रैंक तक जा सकते हैं

Battlegrounds Mobile India (Image Via Krafton)
Battlegrounds Mobile India (Image Via Krafton)

BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए स्किल्स का काफी अहम किरदार रहता है। गेम में कई लोग रैंक पुश करना चाहते हैं और इसके लिए स्किल्स को बेहतर करना जरुरी है। गेम में Conqueror सबसे बड़ी रैंक है और वहां पर पहुंचना आसान काम नहीं है। इन सभी चीज़ों के बावजूद अगर आप कुछ चीज़ों का ध्यान रखें, तो फिर आपको बहुत फायदा मिल सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि किस तरह से Conqueror रैंक तक पहुंचा जा सकता है।


BGMI में 3 तरीके जिनसे खिलाड़ी Conqueror रैंक तक जा सकते हैं

1) लैंडिंग पर ध्यान दें और लूट अच्छी रखें

youtube-cover

BGMI में रैंक बढ़ाने के लिए असल में लैंडिंग का काफी अहम किरदार रहता है। आपको हमेशा ही लैंड करने के लिए ऐसी जगह को चुनना होगा, जहां कम खिलाड़ी आएं। इसके बाद आप आसानी से धीरे-धीरे लूट करते हुए मैच के अंतिम समय तक पहुंच सकते हैं। कई लोग इसी तरह से तेजी से रैंक पुश करते हैं। शुरुआत में सेफ जगह उतरें और अलग-अलग बिल्डिंग्स में लूट करके खुद को अंत के लिए तैयार करें।


2) रोटेशन पर ध्यान दें

youtube-cover

मैप में लैंडिंग और लूट के बाद रोटेशन तीसरी सबसे ज्यादा जरुरी चीज़ है। आपको कोशिश करनी है कि अच्छी लूट हासिल करने के बाद अपनी पोजिशन का ध्यान रखकर आगे बढ़ें। अगर आप कॉर्नर में लैंड करते हैं, तो फिर समय और रूट का ध्यान रखकर रोटेशन करें।


3) सही समय पर निर्णय लें

youtube-cover

BGMI में Conqueror टियर पर पहुंचने के लिए आपको सही समय पर निर्णय लेना होगा। फाइट्स के दौरान कब अटैक करना है और कब बचकर निकलना है, वो सबसे ज्यादा जरुरी है। स्क्वाड मैचों में आपको ज्यादा से ज्यादा समय बिताना होगा और इसी पर ध्यान रखते हुए फाइट्स का हिस्सा लें।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद इस मामले में थोड़ी अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
App download animated image Get the free App now