BGMI में 3 तरीके जिनका उपयोग करके तेजी से रैंक पुश कर सकते हैं

Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)
Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)

BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) को Krafton के डेवलपर्स द्वारा बनाया गया है, जिसे सिर्फ भारतीय उपयोगकर्ताओं के द्वारा एंड्रॉइड और iOS डिवाइस पर खेला जाता है। हालांकि, इस टाइटल का तीन महीने का परीक्षण समय समाप्त हो गया है। इसके अलावा अक्टूबर से दिसंबर के बीच भारत और कोरिया का फ्रेंडली मैच देखने को मिलेगा।

आपको बता दें, यह टाइटल रैंक सिस्टम पर आधारित है और इसमें रैंक पुश करना आसान नहीं होता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम रैंक पुश करने के लिए 3 अच्छे तरीकों के बारे में जानकारी देने वाले हैं।


BGMI में 3 तरीके जिनका उपयोग करके तेजी से रैंक पुश कर सकते हैं

3) ज्यादा से ज्यादा व्हीकल का इस्तेमाल करें

ज्यादा से ज्यादा व्हीकल का इस्तेमाल करें (Image via Krafton)
ज्यादा से ज्यादा व्हीकल का इस्तेमाल करें (Image via Krafton)

BGMI में खिलाड़ियों को अनेक व्हीकल के विकल्प मिल जाते हैं। इनका उपयोग मैदान पर आक्रामक और खुद के बचाव के लिए कर सकते हैं। व्हीकल का उपयोग करके तेजी से सेफ जोन में पहुंच सकते हैं। इसके अलावा दुश्मनों पर तेजी से रश करने के लिए व्हीकल बेहतर विकल्प माना जाता है। अगर प्लेयर्स खुले में विरोधियों पर रश करते हैं, तो यह उनके लिए हानिकारक हो सकता है और रैंक पॉइंट्स कम हो सकते हैं। इस वजह से प्लेयर्स ज्यादा से ज्यादा व्हीकल का उपयोग करें।


2) दोस्तों के साथ गेम खेले

youtube-cover

BGMI में तेजी से रैंक पुश करना है, तो खिलाड़ियों को अपने दोस्तों के साथ टीम बनाकर मैच खेलना चाहिए। अगर रैंडम खिलाड़ियों के साथ मैच खेलते हैं, तो वह मुश्किल समस्या में आपकी सहायता नहीं करते हैं। इस वजह से प्लेयर्स पहचान वाले प्लेयर्स के साथ बातचीत करके मैच खेल सकते हैं और रैंक को आसानी से पुश कर सकते हैं।


1) बेहतर लैंडिंग स्पॉट

youtube-cover

BGMI में रैंक पुश करने वाले खिलाड़ियों को सबसे पहली प्राथमिकता लैंडिंग स्पॉट को देनी चाहिए, क्योंकि शुरुआत में गलत जगह का चयन करते हैं, तो आप पर विरोधी हावी हो सकता है और रैंक पॉइंट्स कम हो सकते हैं। इस वजह से प्लेयर्स को प्लेन पाथ से दूर वाली जगहों पर लैंड करना होगा और अच्छी लूट करके सेफ जोन में आकर विरोधियों से फाइट ले सकते हैं।

नोट: इस आर्टिकल में रैंक पुश करने के लिए लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद अलग हो सकती है।

Edited by Sawan E-Sports
Be the first one to comment