BGMI में 3 तरीके जिनसे AKM द्वारा ज्यादा किल्स किए जा सकते हैं

BGMI गेम में AKM (Image via Krafton)
BGMI गेम में AKM (Image via Krafton)

BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) में 40 से ज्यादा गन्स मौजूद हैं। Avtomat Kalashnikova Modernizirovanniy (AKM) गेम की सबसे पुरानी और तगड़ी गन्स में से एक हैं। इसका बेस डैमेज 49 का है और डैमेज के मामले में यह कई टॉप गन्स को टक्कर देती है। इस गन का रिकोईल ज्यादा है और इसे संभालना मुश्किल पड़ता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम कुछ तरीकों के बारे में बात करेंगे, जिनसे आप BGMI में AKM द्वारा ज्यादा से ज्यादा किल्स निकाल सकते हैं।


BGMI में 3 तरीके जिनसे AKM द्वारा ज्यादा किल्स किए जा सकते हैं

3) AKM के साथ रेंज का ध्यान रखें

youtube-cover

AKM एक ऐसी गन है, जिसे अगर सही रेंज में इस्तेमाल किया जाए, तो फिर आपको रोक पाना मुश्किल हो जाएगा। आपको इस गन को क्लोज से मिड रेंज के बीच ही इस्तेमाल करना चाहिए। इसका डैमेज ज्यादा है और ऐसे में इस रेंज के बीच हमला करने से विरोधियों को एलिमिनेट करने के चांस ज्यादा रहेंगे।


2) मूवमेंट को सही रखें

youtube-cover

BGMI में AKM का रेट ऑफ फायर कम है और गोलियां अन्य गन्स के मुकाबले धीरे निकलती है। ऐसे में अगर आप एक जगह खड़े होकर विरोधियों पर हमला करेंगे, तो उनके लिए आपको निशाना बनाना आसान हो जाएगा। आपको हमेशा ही मूव करते रहना चाहिए। इससे विरोधियों के लिए आपको नॉक करना मुश्किल पड़ जाएगा। मूवमेंट सही रखने से अमूमन बहुत फर्क पड़ता है।


1) लगातार अभ्यास करते रहें

youtube-cover

BGMI में AKM को संभालना असल में बहुत ज्यादा मुश्किल है। अगर आपको इससे ज्यादा फिनिश करने हैं, तो फिर अभ्यास करना सही चीज़ रहेगी। आप ट्रेनिंग ग्राउंड में इस गन द्वारा फायरिंग की प्रैक्टिस कर सकते हैं और इससे आपको गन को संभालने का तरीका पता चल जाएगा।

(नोट: इस आर्टिकल में खेलने के तरीके को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। सभी का तरीका अलग रह सकता है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Be the first one to comment