3 तरीके जिनसे BGMI में AKM को अच्छी तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है

 BGMI में AKM (Image via Krafton)
BGMI में AKM (Image via Krafton)

Battlegrounds Mobile India (BGMI) में 40 से ज्यादा हथियार मौजूद हैं। इसी वजह से प्लेयर्स के लिए सबसे बेहतर विकल्प चुनना बहुत ज्यादा मुश्किल हो जाता है। AKM काफी ज्यादा पुराना और लोकप्रिय विकल्प है। इसकी मदद से BGMI में प्लेयर्स फाइट्स जीतते हैं। हालांकि, कुछ तरीकों से आप इस गन को बेहतर तरीके से उपयोग करके बहुत फायदा उठा सकते हैं। इस आर्टिकल में हम BGMI में 3 तरीकों के बारे में बात करेंगे, जिनसे BGMI में AKM को अच्छी तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।


3 तरीके जिनसे BGMI में AKM को अच्छी तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है

1) अटैचमेंट का उपयोग करें

youtube-cover

AKM को संभालना बहुत मुश्किल है। हालांकि, अगर इसमें सही तरह की अटैचमेंट लगाई जाए, तो बहुत फायदा होगा। दरअसल, आपको हमेशा ही गन के साथ कम्पनसेटर का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे रिकोईल कम हो जाता है। साथ ही एक एक्सटेंडेड मैगज़ीन का भी आपको उपयोग करना है। इससे बुलेट्स की संख्या बढ़ जाती है और तेजी से गन रीलोड होती है।


2) रेंज सही होनी चाहिए

youtube-cover

AKM सिर्फ एक रेंज के अंदर ही प्रभावशाली रहेगी। अगर आप इसे क्लोज और मिड रेंज में इस्तेमाल करते हैं, तो आपको जरूर ही फायदा मिलेगा क्योंकि आप अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। हालांकि, लॉन्ग रेंज में इस गन को चलाना बहुत मुश्किल हो जाता है। कई लोग यह चीज़ समझ नहीं पाते हैं और मुख्य समय पर गलती कर देते हैं।


3) अभ्यास करें

youtube-cover

BGMI में अभ्यास करने से चीज़ें जरूर सही होती हैं। AKM को कंट्रोल करना मुश्किल है और ऐसे में अगर आप बेहतर तरीके से खेल का प्रदर्शन करना चाहते हैं, तो फिर ट्रेनिंग मूव में AKM का उपयोग करके उसे चलाने की कोशिश करें।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद गन को उपयोग करने के मामले में अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Be the first one to comment