BGMI में 3 तरीके जिनसे शॉटगन द्वारा बेहतर प्रदर्शन किया जा सकता है

BGMI में शॉटगन (Image Via Krafton)
BGMI में शॉटगन (Image Via Krafton)

BGMI (Battlegrounds Mobile India) में शॉटगन को एक आक्रमक विकल्प के तौर पर देखा जाता है। इस गन का डैमेज बहुत ज्यादा रहता है। ऐसे में आप आसानी से विरोधियों के खिलाफ डॉमिनेशन दिखा सकते हैं। शॉटगन का कई लोगों को सही तरह से उपयोग करने का तरीका नहीं पता है। इस आर्टिकल में हम कुछ तरीकों पर नज़र डालेंगे, जिनसे BGMI में शॉटगन को उपयोग करके ज्यादा फायदा उठाया जा सकता है।


BGMI में 3 तरीके जिनसे शॉटगन द्वारा बेहतर प्रदर्शन किया जा सकता है

1) सही शॉटगन का चुनाव करें

youtube-cover

BGMI में अलग-अलग तरह की शॉटगन उपलब्ध हैं। आपको S12K, S686 और ढेरों अन्य विकल्प मिल जाते हैं। आपको यहां पर ऐसी गन चुननी है, जो आपको सूट करती है। देखा जाए तो DBMS सबसे अच्छा विकल्प रहेगा। इसके अलावा S12K को भी बहुत लोग पसंद करते हैं।


2) विरोधियों को एक शॉट में धराशाई किया जा सकता है

youtube-cover

शॉटगन की एक अच्छी चीज़ यह है कि इस गन का डैमेज बहुत ज्यादा है। ऐसे में आप सिर्फ एक सही शॉट में विरोधियों को धराशाई कर सकते हैं। दरअसल, इस गन को उपयोग करते हुए एक्यूरेसी को सही रखना सबसे ज्यादा जरुरी चीज़ है। इससे बहुत हद तक फर्क पड़ता है। गेम में मौजूद हर एक शॉटगन का डैमेज बहुत ज्यादा है।


3) विरोधी के ऊपरी शरीर को निशाना बनाएं

youtube-cover

शॉटगन का डैमेज ज्यादा रहता है। सात ही शरीर में सिर और चेस्ट पर सबसे ज्यादा डैमेज पड़ता है। ऐसे में अगर आप इस गन का उपयोग करके सिर पर निशाना लगाएंगे, तो आपको जरूर ही बहुत हद तक फायदा मिलेगा। सिर पर सिर्फ शॉटगन के एक शॉट से विरोधी आसानी से ढेर हो जाता है। इससे बहुत हद तक फायदा उठाया जा सकता है।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने शॉटगन को लेकर अपनी राय दी है। सभी की पसंद अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Be the first one to comment