BGMI में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए 3 खतरनाक गन्स 

Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)
Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)

BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) में खिलाड़ियों को ताकतवर हथियारों के विकल्प मिल जाते हैं, जिनका उपयोग करके दुश्मनों से फाइट लेकर जीत दर्ज कर सकते हैं। हालांकि, मैदान पर अनेक गन्स के विकल्प मिल जाते हैं, जिसमें असॉल्ट राइफल, शॉटगन्स, स्नाइपर और मशीन गन्स शामिल हैं। इन सभी गन्स को रेंज के आधार पर इस्तेमाल किया जाता है। इस वजह से प्लेयर्स ताकतवर गन्स का चयन नहीं कर पाते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम अच्छा प्रदर्शन करने के लिए 3 खतरनाक गन्स को लेकर बात करेंगे।


BGMI में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए 3 खतरनाक गन्स

1) AKM

Battlegrounds Mobile India में AKM  (Image via Krafton)
Battlegrounds Mobile India में AKM (Image via Krafton)

इस लिस्ट में पहले नंबर पर BGMI की सबसे ताकतवर AKM गन है, जिसका उपयोग क्लोज, मिड और लॉन्ग रेंज में कर सकते हैं। हालांकि, लॉन्ग रेंज में स्कोप लगाकर रिकॉइल कंट्रोल करना असमर्थ है। इसमें 7.62mm एमो का इस्तेमाल किया जाता है, जो दुश्मनों को खतरनाक डैमेज देने में सक्षम है। नीचे AKM की खास जानकारी दी गई है:

  • एमो: 7.62mm
  • बुलेट की स्पीड: 715 m/s
  • बुलेट का डैमेज: 49 प्रतिशत
  • उपलब्धता: सभी मैप्स में आसानी से मिल जाएगी।

2) M416

M416 ताकतवर गन है (Image via Krafton)
M416 ताकतवर गन है (Image via Krafton)

BGMI में M416 एक ताकतवर असॉल्ट राइफल है, जिसका उपयोग क्लोज, मिड और लॉन्ग तीनों रेंज में कर सकते हैं। इस गन में प्लेयर्स 4x और 6x स्कोप लगाकर आसानी से रिकॉइल को कंट्रोल कर सकते हैं। नए प्लेयर्स अच्छा प्रदर्शन करने के लिए M416 का इस्तेमाल कर सकते हैं और अच्छे फिनिश निकाल सकते हैं। नीचे M416 की खास जानकारी दी गई है:

  • एमो: 5.56mm
  • बुलेट की स्पीड: 780 m/s
  • बुलेट का डैमेज: 43 प्रतिशत
  • उपलब्धता: सभी मैप्स में आसानी से मिल जाएगी।

3) Scar L

BGMI में Scar L (Image via Krafton)
BGMI में Scar L (Image via Krafton)

Battlegrounds Mobile India में मिड और लॉन्ग रेंज में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए Scar L ताकतवर विकल्प है। नए प्लेयर्स इस गन का उपयोग लॉन्ग रेंज में आसानी से कर सकते हैं और विरोधियों को सटीकता से डैमेज दे सकते हैं। इसका उपयोग करके अच्छे फिनिश निकाल पाएंगे। नीचे Scar L की खास जानकारी दी गई है:

  • एमो: 5.56mm
  • बुलेट की स्पीड: 870 m/s
  • बुलेट का डैमेज: 41प्रतिशत
  • उपलब्धता: सभी मैप्स में आसानी से मिल जाएगी।

(नोट: इस आर्टिकल में खतरनाक गन्स को लेकर लेखक ने अपनी राय साझा की है। गन्स के मामले में सभी की पसंद अलग हो सकती है।)

Edited by Sawan E-Sports
Be the first one to comment