BGMI में 3 लोकप्रिय जगहं जहां लैंड करके ज्यादा से ज्यादा फिनिश निकाल सकते हैं

Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)
Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)

BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) में Erangel मैप खिलाड़ियों के द्वारा सबसे ज्यादा खेला जाता है। सभी प्लेयर्स ज्यादा से ज्यादा फिनिश करना पसंद करते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम Erangel मैप की 3 खतरनाक जगहों को लेकर बात करेंगे, जहां लैंड करके अधिकतम फिनिश निकाल पाएंगे।


BGMI में Erangel मैप की 3 खतरनाक जगहें जहां लैंड करके अधिकतम फिनिश निकाल सकते हैं

1) Sosnovka Military Base

youtube-cover

BGMI में Sosnovka Military Base इस लिस्ट में पहले स्थान पर मौजूद है। अगर इस जगह के ऊपर से हवाई जहाज का पाथ बनता है, तो यहां पर 4 से 5 विरोधियों की स्क्वाड जरूर लैंड करती हैं। लैंड करने के तुरंत बाद खिलाड़ियों को गन्स ढूंढ़ना होगा, नहीं तो दुश्मन के हाथों आप फिनिश हो सकते हैं। इस जगह एक समान तीन बिल्डिंग्स देखने को मिलती हैं, जिसे C बिल्डिंग के नाम से भी जाना जाता है। इस जगह ताकतवर लूट मिल जाएगी, जिसका उपयोग करके अच्छे फिनिश निकाल पाएंगे।


2) Novorepnoye

youtube-cover

खतरनाक जगहों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर Novorepnoye नाम दर्ज है। इस जगह कम से कम 6 से 7 विरोधियों की स्क्वाड लैंड करती हैं। अगर चारों तरफ नजर नहीं रखते हैं, तो आपके लिए हानिकारक हो सकता है। इस जगह खिलाड़ियों को टावर, वेयरहाउस, कंटेनर और कई चीजें मिल जाती है। इनका उपयोग करके कवर ले सकते हैं और विरोधियों को चतुराई से डैमेज देकर ज्यादा से ज्यादा फिनिश निकाल सकते हैं।


3) Pochinki

youtube-cover

BGMI में खतरनाक जगहों की लिस्ट में अंतिम नाम Pochinki का आता है। यह Erangel मैप के बीच में स्थित है। इस जगह खिलाड़ियों को बेहतरीन लूट मिल जाएगी, जिसका उपयोग करके विरोधियों को फिनिश कर पाएंगे। आपको रणनीति और तकनीक से खेलना होगा, क्योंकि दुश्मनों की स्क्वाड कैंपिंग करती है। एक गलती आपके लिए हानिकारक हो सकती है। इस वजह से खिलाड़ियों को विरोधियों की गलती का इंतजार करना होगा और अच्छे फिनिश निकाल पाएंगे।

(नोट: इस आर्टिकल में अधिकतम फिनिश के लिए खतरनाक जगहों को लेकर लेखक ने अपनी राय साझा की है।)

Edited by Sawan E-Sports
App download animated image Get the free App now