BGMI में 3 लोकप्रिय जगहें जहां तगड़ी लूट मिलती है

Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)
Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)

BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) में Erangel मैप खिलाड़ियों के द्वारा सबसे ज्यादा खेला जाता है। मैदान पर तगड़ा प्रदर्शन करने के लिए ताकतवर लूट का अहम किरदार होता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 लोकप्रिय जगहों को लेकर बात करेंगे, जिनका उपयोग करके BGMI में तगड़ी लूट ले पाएंगे।


BGMI में 3 लोकप्रिय जगहें जहां तगड़ी लूट मिलती है

1) Georgopool

youtube-cover

BGMI में तगड़ी लूट पाने के लिए पहले स्थान पर Georgopol का नाम दर्ज है। यह Erangel मैप के उत्तर दिशा में स्थित है। इस जगह खिलाड़ियों को अनेक विरोधियों की स्क्वाड देखने को मिल जाती हैं। लैंड करने के तुरंत बाद ताकतवर गन्स और लूट पर ध्यान देना होगा। फिर चतुराई से रोटेशन करके दुश्मनों पर हमला बोल सकते हैं। इस जगह खिलाड़ियों को कंटेनर, वेयरहाउस और टावर के विकल्प मिल जाते हैं, जिनका उपयोग करके कवर ले सकते हैं।


2) Military Base

youtube-cover

Battlegrounds Mobile India में दूसरे नंबर पर Military Base का नाम दर्ज है। यह पूल के दूसरी तरफ स्थित है। यहां पर खिलड़ियों को तगड़ी लूट मिल जाएगी, जिसका उपयोग करके मैच के अंतिम जोन तक सर्वाइव कर पाएंगे। इस जगह खिलाड़ियों को चतुराई से काम लेना होगा। एक गलत निर्णय आपको सीधा लॉबी पहुंचा सकता है। आपको बता दें कि इस बिल्डिंग के पास टावर भी मौजूद है, जिसका उपयोग करके विरोधियों को ऊंचाई से फिनिश कर सकते हैं।


3) Pochinki

youtube-cover

BGMI में Pochinki सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है। इस जगह विरोधियों की ढेरों स्क्वाड मिल जाएगी। आपको चारों तरफ अनेक बिल्डिंग्स देखने को मिलेगी, जिसमें जाकर तगड़ी लूट ले सकते हैं। लूट करने के बाद विरोधियों के आने का इंतजार करना पड़ेगा। अगर आक्रामक रूप से खेलते हैं, तो यह आपके लिए हानिकारक हो सकता है। इस वजह से खिलाड़ियों को चतुराई से काम लेना होगा।

(नोट: इस आर्टिकल में लोकप्रिय जगहों पर तगड़ी लूट को लेकर लेखक ने अपनी राय साझा की है। इस मामले में सभी की पसंद अलग हो सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
App download animated image Get the free App now