BGMI में 3 अच्छे तरीके जिनका इस्तेमाल करके तेजी से Conqueror जा सकते हैं

Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)
Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)

BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) भारत का लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम है, जिसमें खिलाड़ियों को प्रभावित करने वाले फीचर्स मिल जाते हैं। इस बैटल रॉयल गेम में सभी प्लेयर्स रैंक पुश करके उच्च टियर पर जाना चाहते हैं। हालांकि, ऐसा करना आसान नहीं होता है, क्योंकि हर मैच में खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करके प्लस पॉइंट्स प्राप्त करने पड़ते हैं। Conqueror पर टॉप के 500 प्लेयर्स ही पहुंच सकते हैं, क्योंकि इस टियर के लिए सीमित जगहें उपलब्ध होती है। खैर, इस आर्टिकल में हम 3 अच्छे तरीके बताने वाले हैं, जिनका उपयोग करके तेजी से Conqueror जा सकते हैं।


BGMI में 3 अच्छे तरीके जिनका इस्तेमाल करके तेजी से Conqueror जा सकते हैं

1) ताकतवर गन कॉम्बिनेशन

youtube-cover

BGMI में खिलाड़ियों को ताकतवर हथियारों के विकल्प मिल जाते हैं, जिसमें असॉल्ट राइफल, शॉटगन, SMG, स्नाइपर और मशीन गन शामिल हैं। Conqueror पर तेजी से पहुंचने के लिए खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करना पड़ेगा। ऐसा करने के लिए खिलाड़ियों को ताकतवर गन कॉम्बिनेशन को उठाना चाहिए। आप सभी प्लेयर्स मिड रेंज के लिए M416, AKM, M762 और SCAR-L का उपयोग कर सकते हैं। वहीं, क्लोज रेंज के लिए DBS, UMP, S12K और M1014 का इस्तेमाल कर सकते हैं।


2) अपनी स्क्वाड के साथ खेलना होगा

youtube-cover

BGMI में रैंक पुश करने के लिए खिलाड़ियों को अपनी स्क्वाड के साथ खेलना होगा। हम सभी को अच्छे से जानकारी पता है कि रैंडम खिलाडियों के साथ खेलते हैं, तो उनका बर्ताव अच्छा नहीं होता है और वो नॉक होने पर रिवाइव भी नहीं करते हैं। इस वजह से खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा मैच अपनी स्क्वाड के साथ खेलने होंगे, जिससे Conqueror तेजी से पहुंच पाएंगे।


3) लैंड करने की सही जगह

youtube-cover

BGMI में रैंक पुश करने वाले खिलाड़ियों का लक्ष्य शुरुआत में किल निकालना नहीं, बल्कि अच्छी लूट करना होना चाहिए। इस वजह से खिलाड़ियों को प्लेन पाथ देखकर अच्छी जगह का चयन करना होगा और जरूरत के अनुसार लूट करना पड़ेगा। रैंक पुश करने वाले खिलाड़ियों को अंतिम जोन में फाइट करना चाहिए, जो उनके लिए प्लस पॉइंट माना जाता है।

(नोट: इस आर्टिकल में Conqueror पुश करने को लेकर लेखक ने अपनी राय साझा की है। इस मामले में सभी की पसंद अलग हो सकती है।)

Edited by Sawan E-Sports
Be the first one to comment