BGMI में Livik मैप के अंदर 3 हॉट ड्रॉप्स जहां लैंड करके ज्यादा से जायदा फिनिश निकालने में कामयाब हो सकते हैं 

Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)
Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)

BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) में Livik मैप खिलाड़ियों के द्वारा काफी ज्यादा खेला जाता है, क्योंकि इस मैप में समय भी कम लगता है और खिलाड़ियों का मनोरंजन भी हो जाता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम Livik मैप के अंदर 3 हॉट ड्रॉप्स को लेकर बात करेंगे, जहां लैंड करके ज्यादा से ज्यादा फिनिश निकालने में कामयाब हो पाएंगे।


BGMI में Livik मैप के अंदर 3 हॉट ड्रॉप्स जहां लैंड करके ज्यादा से जायदा फिनिश निकालने में कामयाब हो सकते हैं

1) Midtstein

youtube-cover

BGMI में पहले स्थान पर Midstein का नाम दर्ज है। यह Livik मैप की सबसे लोकप्रिय हॉट ड्रॉप्स लोकेशंस में से एक है। इस जगह खिलाड़ियों को कई बिल्डिंग्स मिल जाएगी, जहां पर्याप्त मात्रा में लूट मिलती है। हालांकि, बिल्डिंग के छत पर खिलाड़ियों को चतुराई से खेलना होगा, क्योंकि रिकॉल से आने वाले प्लेयर्स आपको फिनिश कर सकते हैं। इस वजह से खिलाड़ियों को चतुराई से खेलना होगा, जिससे अच्छे फिनिश निकालने में कामयाब हो पाएंगे।


2) Power Plant

youtube-cover

इस बैटल रॉयल गेम की लिस्ट में दूसरे स्थान पर Power Plant का नाम दर्ज है। इस जगह विरोधियों की 3 से 4 टीमें लैंड करती है। अगर प्लेयर्स लैंड करने में कोई गलती कर देते हैं, तो विरोधियों की स्क्वाड आपके ऊपर हावी हो सकती है। इस वजह से खिलाड़ियों को सबसे पहले लैंड करना होगा और बिल्डिंग के छत पर चढ़कर सामने मौजूद दुश्मनों को आसानी से फिनिश कर सकते हैं और ज्यादा से ज्यादा किल निकालने में कामयाब हो सकते हैं।


3) Gronhus

youtube-cover

BGMI (Battlegrounds Mobile India) की लिस्ट में तीसरे स्थान पर Gronhus का नाम दर्ज है। इस जगह भी 3 से 4 विरोधियों की स्क्वाड लैंड करती है। आपको Gronhus के कोने पर लैंड करना होगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा विरोधियों को फिनिश करने में कामयाब हो पाएंगे। अगर अपने प्रतिद्वंदी पर पुश करते हैं, तो खिलाड़ियों को चौकन्ना रहना होगा, नहीं तो थर्ड पार्टी हो सकते हैं, जो आपके लिए हानिकारक साबित होगा।

Edited by Sawan E-Sports
App download animated image Get the free App now