3 तगड़ी जगहें जिनका उपयोग करके BGMI के Livik मैप में ज्यादा से ज्यादा फिनिश निकाल सकते हैं

Free Fire MAX (Image via Garena)
Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)

BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) में खिलाड़ियों को ढेरों मैप्स के विकल्प मिल जाते हैं, जिसमें रैंक और अनरैंक मोड्स शामिल हैं। हालांकि, ज्यादातर खिलाड़ियों के द्वारा रैंक मोड्स खेले जाते हैं, जिसमें रैंक पुश करके उच्च टियर पर जाकर मुफ्त में सीजन रिवॉर्ड्स को क्लेम कर सकते हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम 3 तगड़ी जगहें को लेकर बात करने वाले हैं, जिनका उपयोग करके Livik मैप में ज्यादा से ज्यादा फिनिश निकाल पाएंगे।


3 तगड़ी जगहें जिनका उपयोग करके BGMI के Livik मैप में ज्यादा से ज्यादा फिनिश निकाल सकते हैं

1) Midtstein

youtube-cover

BGMI में Livik मैप के अंदर Midtstein सबसे लोकप्रिय जगह मानी जाती है। यह मैप के मध्य में स्थित है। इस जगह खिलाड़ियों को ताकतवर लूट के विकल्प मिल जाते हैं और चारों तरफ बड़ी-बड़ी बिल्डिंग्स देखने को मिलती हैं। हालांकि, विरोधियों को फिनिश करने के लिए खिलाड़ियों को रणनीति बनाना होगा, क्योंकि दुश्मन नॉक होने के बाद बिल्डिंग के छत पर लैंड करते हैं और ऐसे में आपको फिनिश कर सकते हैं। इस वजह से आपको चतुराई से विरोधियों को ज्यादा से ज्यादा फिनिश करना होगा।


2) Power Plant

youtube-cover

BGMI में दूसरे नंबर पर Power Plant सबसे प्रसिद्ध जगह है, जो Aqueduct का नजदीक देखने को मिलती है। इस जगह लैंड करके ज्यादा से ज्यादा फिनिश बतौर सकते हैं। अगर Power Plant के छत पर लैंड करते हैं, तो खिलाड़ियों को समझदारी के साथ खेलना होगा, क्योंकि दुश्मन ऊंचाई की मदद लेकर आपको फिनिश करने का प्रयास कर सकते हैं। इस वजह से Power Plant में रोटेशन करके दुश्मनों को ज्यादा से ज्यादा फिनिश कर सकते हैं।


3) Gronhus

youtube-cover

Gronhus इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर मौजूद है, जो Blomster और Crabgrass के नजदीक देखने को मिलती है। इस जगह रोड के दोनों साइड अच्छी लूट देखने को मिल जाती है। अगर विरोधियों को फिनिश करना है, तो ग्रेनेड और मोलोटोव कॉकटेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। BGMI में Gronhus को हॉट ड्रॉप भी कहां जाता है, क्योंकि इस जगह से प्लेन गुजरता है, तो काफी संख्या में विरोधियों की स्क्वाड लैंड करती हैं और उन्हें फिनिश कर सकते हैं।

Edited by Sawan E-Sports
App download animated image Get the free App now