BGMI में ग्रेनेड्स का उपयोग करने के लिए 3 फायदेमंद ट्रिक्स

Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)
Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)

BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) भारत का लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम है, जिसे गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस टाइटल में खिलाड़ियों को ताकतवर हथियारों के विकल्प मिल जाते हैं, जिनका उपयोग करके बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं। फाइट के दौरान ग्रेनेड्स का सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है। हालांकि, साधारण प्लेयर्स ग्रेनेड का सही से उपयोग नहीं कर पाते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में ग्रेनेड्स का उपयोग करने की शानदार ट्रिक बताने वाले हैं।


BGMI में ग्रेनेड्स का उपयोग करने के लिए 3 फायदेमंद ट्रिक्स

1) पुश करने से पहले ग्रेनेड का उपयोग करें

पुश करने से पहले ग्रेनेड का उपयोग करें (Image via Krafton)
पुश करने से पहले ग्रेनेड का उपयोग करें (Image via Krafton)

BGMI में ग्रेनेड्स का अहम किरदार होता है। फाइट लेते समय खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा ग्रेनेड का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर दुश्मन पर सीधे पुश करते हैं, तो हानिकारक हो सकता है। इस वजह से प्लेयर्स पुश करने से पहले ग्रेनेड का उपयोग करके विरोधियों पर फेंक सकते हैं। ऐसा करने पर दुश्मन को डैमेज हो जाएगा। उसके बाद पुश करके किल कर सकते हैं।


2) आंख वाले बटन का उपयोग करके ग्रेनेड फेंक सकते हैं

आंख वाले बटन का उपयोग करके ग्रेनेड फेंक सकते हैं (Image via Krafton)
आंख वाले बटन का उपयोग करके ग्रेनेड फेंक सकते हैं (Image via Krafton)

BGMI में ट्रेनिंग मोड के अंदर जाकर ग्रेनेड का अभ्यास कर सकते हैं। प्रो प्लेयर्स सबसे ज्यादा आंख वाले बटन का उपयोग करके ग्रेनेड फेंकते हैं। इस बटन का उपयोग करके सही से विरोधियों की जगह का पता लग जाता है। शुरुआत में नए खिलाड़ियों को ग्रेनेड फेंकने में दिक्कत हो सकती है। इस वजह से ट्रेनिंग मोड में जाकर ग्रेनेड को फेंकने की प्रैक्टिस कर सकते हैं। उसके बाद मैच के दौरान आंख वाले बटन से लगातार ग्रेनेड फेंक पाएंगे और विरोधियों को ज्यादा से ज्यादा किल्स कर सकेंगे।


3) ग्रेनेड फेंकने से पहले सही से कुक करें

youtube-cover

BGMI ग्रेनेड को फेंकने से पहले कुक करना पड़ता है। ग्रेनेड को फेंकने के लिए कुल 7 सेकंड्स का समय मिलता है। प्लेयर्स विरोधियों की दुरी को देखकर ग्रेनेड को हाथ में कुक करके 3-4 सेकंड्स तक हाथ में होल्ड कर सकते हैं और उसके बाद में सही जगह पर फेंक सकते हैं। अगर ज्यादा समय हाथ में रोक लेते हैं, तो खुद नॉक हो सकते हैं। इस वजह से खिलाड़ियों को कूक करने के कुछ समय बाद ग्रेनेड फेंक देना चाहिए।

Edited by Sawan E-Sports
Be the first one to comment