3 तरीके जिनसे BGMI में खिलाड़ी ज्यादा से ज्यादा फिनिश निकाल सकते हैं

Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)
Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)

BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) में सभी प्लेयर्स मैच के अंदर बढ़िया प्रदर्शन करके ज्यादा से ज्यादा फिनिश निकालना पसंद करते हैं। हालांकि, प्रत्येक दुश्मन चतुराई से गेम खेलते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 तरीके बताने वाले हैं, जिनका उपयोग करके ज्यादा से ज्यादा फिनिश निकाल पाएंगे।


3 तरीके जिनसे BGMI में खिलाड़ी ज्यादा से ज्यादा फिनिश निकाल सकते हैं

3) हेलमेट और वेस्ट का ध्यान देना पड़ेगा

youtube-cover

BGMI में विरोधियों से फाइट लेने से पहले खिलाड़ियों को हेलमेट और वेस्ट पर ध्यान देना होगा, क्योंकि बीना हेलमेट और वेस्ट से फाइट लेना हानिकारक हो सकता है, विरोधी की एक गोली में आप नॉक और फिनिश हो सकते हैं। इस वजह से खिलाड़ियों को लेवल 1, 2 और 3 के आयटम्स उठाना चाहिए। उसके बाद में विरोधियों से फाइट लेकर अच्छे फिनिश निकालने में कामयाब हो पाएंगे।


2) फेंकने वाले आयटम्स का उपयोग करें

youtube-cover

BGMI में फेंकने वाले आयटम्स महत्वपूर्ण होते हैं, जिसमें ग्रेनेड और मोलोटोव कॉकटेल शामिल हैं। विरोधियों को फिनिश करने के लिए फेंकने वाले आयटम्स का उपयोग कर सकते हैं। इनका उपयोग करके ज्यादा से ज्यादा फिनिश निकाल पाएंगे। ग्रेनेड का उपयोग करते समय खिलाड़ियों को ध्यान रखना होगा, क्योंकि इसमें 7 सेकेंड्स का समय मिलता है। अगर थ्रो करने में ज्यादा समय लेते हैं, तो आपके हाथों में ग्रेनेड फुट जाएगा और दुश्मन की जगह आप नॉक हो सकते हैं। इस वजह से खिलाड़ियों को समझदारी के साथ ग्रेनेड का इस्तेमाल करना होगा।


1) टीममेट्स के बीच अच्छा तालमेल होना चाहिए

youtube-cover

BGMI में सभी प्लेयर्स अपनी स्क्वाड के साथ गेम खेलना पसंद करते हैं। अगर मैच में ज्यादा से ज्यादा फिनिश निकालना है, तो टीममेट्स के बीच बढ़िया तालमेल होना चाहिए। ऐसा करने पर विरोधियों की स्क्वाड आप पर हावी नहीं होगी और आप ज्यादा से ज्यादा फिनिश निकालने में कामयाब हो पाएंगे। आप सभी खिलाड़ियों को अपनी स्क्वाड के 40 या 50 मीटर के आसपास रहकर खेलना होगा, क्योंकि अगर दुश्मन टीममेट्स को नॉक करता है, तो जल्द से रिवाइव दे पाएं।

(नोट: इस आर्टिकल में ज्यादा से ज्यादा फिनिश निकालने को लेकर लेखक ने अपनी राय साझा की है।)

Edited by Sawan E-Sports
Be the first one to comment