3 तरीके जिनसे आप BGMI में लॉन्ग रेंज की फाइट्स जीत सकते हैं

Battlegrounds Mobile India (Image Via Krafton)
Battlegrounds Mobile India (Image Via Krafton)

BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) में लॉन्ग रेंज की फाइट्स जीतना बहुत कठिन रहता है और इसके लिए स्किल्स को बेहतर करना सबसे जरुरी है। हालांकि, लॉन्ग रेंज की फाइट्स में कुछ छोटी-छोटी चीज़ों के मामले में सुधार करके फायदा मिल सकता है। इस आर्टिकल में हम BGMI में तीन तरीकों के बारे में बात करेंगे, जिनसे आप लॉन्ग रेंज में फाइट्स में जीत दर्ज कर सकते हैं।


3 तरीके जिनसे आप BGMI में लॉन्ग रेंज की फाइट्स जीत सकते हैं

1) हमेशा सही गन्स का चुनाव करें

youtube-cover

BGMI में ज्यादा से ज्यादा लॉन्ग रेंज फाइट्स जीतने के लिए सही हथियार का चुनाव अहम बन जाता है। आपको स्नाइपर राइफल्स साथ रखनी चाहिए। आप इसमें स्कोप लगाकर विरोधियों को एक शॉट में नॉक कर सकते हैं। इसके अलावा MK14 और Mini जैसी DMR रखकर भी आपको लॉन्ग रेंज में फाइट्स के दौरान मदद मिल सकती है। AUG A3 और M416 की मदद से आप लॉन्ग रेंज के साथ ही शार्ट रेंज में भी फायदा उठा सकते हैं।


2) लॉन्ग रेंज में फाइट्स के लिए पोजीशन और मैप का ध्यान रखें

youtube-cover

लॉन्ग रेंज फाइट्स में पोजीशन का अहम किरदार रहता है। आपको हमेशा ही उनकी जगह पर रहना चाहिए और इससे आपको निशाना लगाने में आसानी होती है। साथ ही कवर में रहें, ताकि कोई आपके ऊपर हमला नहीं कर पाए। आपको इसी बीच पोजीशन को भी लगातार बदलते रहना चाहिए।


3) निशाने और रिकोईल कंट्रोल पर ध्यान दें

youtube-cover

BGMI में फाइट्स के दौरान आपको हमेशा ही सही तरह से निशाना लगाने पर ध्यान देना चाहिए। इससे लॉन्ग रेंज में फाइट्स जीतना आसान हो जाता है। साथ ही रिकोईल पर भी कंट्रोल जमाएं।इससे भी निशाना बेहतर हो जाता है।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। लॉन्ग रेंज में खेलने का तरीका सभी का अलग रह सकता है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Be the first one to comment