5 आकर्षक फीचर्स जो BGMI 2.8 अपडेट में शामिल किए गए हैं

Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)
Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)

BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) में डेवलपर्स के द्वारा 2.8 अपडेट जोड़ दिया गया है। सभी प्लेयर्स ने एंड्रॉइड और iOS डिवाइस में लेटेस्ट अपडेट को डाउनलोड कर लिया है। अगर नहीं किया है, तो गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर जाकर 2.8 अपडेट को इंस्टॉल कर सकते हैं। इस अपडेट में खिलाड़ियों को अनोखे फीचर्स प्रदान किए हैं, जिसकी चर्चा गेमिंग कम्युनिटी में बहुत ज्यादा हो रही है। खैर, इस आर्टिकल में हम 5 आकर्षक फीचर्स को लेकर बात करेंगे, जो BGMI के 2.8 अपडेट में शामिल किए गए हैं।


5 आकर्षक फीचर्स जो BGMI 2.8 अपडेट में शामिल किए गए हैं

1) Mythic Forge इवेंट

youtube-cover

BGMI में 2.8 अपडेट के अंदर Mythic Forge इवेंट को प्रस्तुत किया गया है, जिसमें खिलाड़ियों को Glacier थीम पर आधारित आकर्षक रिवॉर्ड्स मिल रहे हैं। इस इवेंट से प्लेयर्स आउटफिट, पैन, Invader मास्क, Invader सेट और शानदार स्किन्स को प्राप्त कर सकते हैं। इस इवेंट में UC का उपयोग करके स्पिन करना पड़ेगा, जिसमें 10 स्पिंस की कीमत 200 UC हैं।


2) UC Dhamaka इवेंट

youtube-cover

BGMI में UC Dhamaka इवेंट प्रदान किया गया है, जिसमें भाग लेकर प्लेयर्स ढेरों UC प्राप्त कर सकते हैं। इस इवेंट में खिलाड़ियों को 2x UC मिलने का दावा किया जा रहा है। UC Dhamaka इवेंट का खुलासा पहले ही BGMI ने आधिकारिक यूट्यूब चैनल के जरिए किया था।


3) Hardik Pandya Exchange Bonanza इवेंट

BGMI ने भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान हार्दिक पांड्या के साथ कोलैबरेशन किया है। वर्तमान में ICC ODI विश्व कप 2023 का खास टूर्नामेंट चल रहा है, जिसमें हार्दिक पांड्या भी नजर आ रहे हैं। इस वजह से डेवलपर्स के द्वारा नया Hardik Pandya Exchange Bonanza इवेंट प्रदान किया गया है, जिसमें हिस्सा लेकर बढ़िया आउटफिट, बैकपैक और अन्य रिवॉर्ड्स को प्राप्त कर सकते हैं।


4) Classic मोड में सुधार

Battlegrounds Mobile India के 2.8 अपडेट में ढेरों इवेंट्स और खास कोलैबरेशन देखने को मिले हैं। इसी बीच Classic मोड में सुधार भी देखने को मिला है। इस मोड में दो नई गन्स जोड़ी गई हैं, जिसमें Honey Badger और ACE32 शामिल हैं। इसके अलावा प्लेयर्स को कई बदलाव देखने को मिल जाएंगे।


5) Zombie's Edged थीम मोड

youtube-cover

BGMI में 2.8 अपडेट के अंदर नया Zombie Edge मोड जोड़ा गया है, जो Erangel, Livik और Miramar मैप्स में देखने को मिलेगा। आप इन मोड्स को खेलकर आसानी से रैंक पुश कर सकते हैं, क्योंकि इसमें दो जीवनदान मिलते हैं। पहली बार में फिनिश हो जाते हैं, तो दूसरी बार में प्लेयर्स सेफ जगह लैंड करके अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। इस मोड में खिलाड़ियों को आकर्षित करने वाले फीचर्स मिल जाएंगे।

Edited by Sawan E-Sports
Be the first one to comment