BGMI में क्लोज रेंज में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए 5 सबसे अहम टिप्स

BGMI में क्लोज रेंज फाइट्स सबसे ज्यादा होती है (Image via Krafton)
BGMI में क्लोज रेंज फाइट्स सबसे ज्यादा होती है (Image via Krafton)

Battlegrounds Mobile India (BGMI) में क्लोज रेंज की फाइट्स बहुत ज्यादा अहम किरदार निभाती है। अमूमन करीबी फाइट्स ज्यादा देखने को मिलती है। ऐसे में अगर एक भी गलती हुई, तो आप एलिमिनेट हो सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 टिप्स और ट्रिक्स को लेकर बात करेंगे, जिनसे क्लोज रेंज में आपको फायदा होगा।


BGMI में क्लोज रेंज में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए 5 सबसे अहम टिप्स

1) हथियारों का चुनाव

youtube-cover

क्लोज रेंज की फाइट्स के लिए सबसे अहम चीज़ अच्छी गन्स का चुनाव है। आप शॉटगन्स के रूप में S12K या S686 का उपयोग कर सकते हैं। साथ ही UMP45 या UZI भी अच्छा चुनाव रहेंगी।


2) पोजीशन

youtube-cover

क्लोज रेंज फाइट्स में अमूमन अगर आप एक जगह खड़े होकर फाइट करेंगे, तो आसानी से विरोधियों के लिए आपको निशाना बनाना आसान हो जाएगा। हमेशा हिलते रहें।


3) पहले से निशाना लगांना

youtube-cover

पहल से फायर करने से बहुत फायदा होगा। असल में आपको निशाना लगाने से पहले ही बुलेट्स चलाना शुरू कर देनी चाहिए और इस बीच स्कोप विरोधी की ओर रखें। इससे बहुत हद तक फायदा मिलेगा।


4) क्विक वेपन सेटिंग

youtube-cover

स्कोप तेजी से बदलें। अगर आप ऐसी गन का उपयोग करते हैं, जो क्लोज और लॉन्ग रेंज दोनों के लिए उपयोग होती है, तो फिर कई बार गलत स्कोप खुलने की वजह से आप नॉक हो सकते हैं। ऐसे में आपको सेटिंग्स से क्वीक सेटिंग्स को ऑन करना चाहिए।


5) ट्रेनिंग मोड में अभ्यास करें

youtube-cover

BGMI के ट्रेनिंग मोड में अभ्यास करें। इससे क्लोज रेंज में आपकी फाइट्स बेहतर हो पाएगी। आप रिकोईल कम करने या मूवमेंट बेहतर करने के लिए अभ्यास कर सकते हैं। इससे जरूर ही फायदा मिलेगा और क्लोज रेंज में प्रदर्शन सुधरेगा।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद खेलने के तरीके को लेकर अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Be the first one to comment