BGMI के 5 वॉइस पैक्स जो खिलाड़ी इस्तेमाल कर सकते हैं

BGMI में वॉइस पैक्स हैं (Image via Krafton)
BGMI में वॉइस पैक्स हैं (Image via Krafton)

Battlegrounds Mobile India (BGMI) में हर कोई अलग-अलग तरह से खेलना पसंद करता है। गेम में बेहतर प्रदर्शन करने के साथ ही अलग-अलग चीज़ों पर ध्यान देना भी जरुरी है। गेम में कई सारे वॉइस पैक्स मौजूद हैं। इस आर्टिकल में हम 5 बेहतरीन वॉइस पैक्स के बारे में बात करेंगे।


BGMI के 5 वॉइस पैक्स जो खिलाड़ी इस्तेमाल कर सकते हैं

1) Shreeman का वॉइस पैक

youtube-cover

Shreeman को भारत के सबसे प्रसिद्ध और पसंद किए जाने वाले स्ट्रीमर और कंटेंट क्रिएटर्स में गिना जाता है। वो हमेशा से ही फैंस का मनोरंजन करते आए हैं। उनका वॉइस पैक तगड़ा रहता है।


2) Snax का वॉइस पैक

youtube-cover

Snax एक बेहतरीन प्रोफेशनल प्लेयर और कंटेंट क्रिएटर हैं। उनकी वॉइस बहुत मनोरंजक है क्योंकि वो हैदराबादी स्टाइल में आवाज दे रहे हैं। यह पैक बहुत ही अच्छा विकल्प है और कई लोग इसी वजह से वॉइस पैक पसंद करते हैं।


3) Jonathan का वॉइस पैक

youtube-cover

Jonathan को दिग्गज प्रो प्लेयर कहना गलत नहीं होगा। वो प्रोफेशनल प्लेयर के अलावा Battlegrounds Mobile India कंटेंट क्रिएटर भी हैं। वो अपने आकर्षक अंदाज से सभी का ध्यान खींचने में सफल रहते हैं और वॉइस भी अच्छा विकल्प है।


4) Dynamo का वॉइस पैक

youtube-cover

Dynamo एक फेमस भारतीय लाइव स्ट्रीमर हैं। वो अपनी स्नाइपिंग स्किल्स और जबरदस्त फैनबेस के लिए जाने जाते हैं। उनका वॉइस पैक शानदार है। उनकी आवाज में एनर्जी महसूस होती है। खिलाड़ियों को एक बार इसका इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।


5) Scout का वॉइस पैक

youtube-cover

Scout काफी ज्यादा फेमस कंटेंट क्रिएटर हैं और वो अपने चैनल पर लाइव स्ट्रीम करते हैं। वो अपनी स्किल्स के लिए फेमस हैं। गेम में उनका भी वॉइस पैक मौजूद है। उनका पैक काफी मनोरजंक है।

आप किसी का भी पैक भी उपयोग कर सकते हैं। अगर आपके पास कोई पैक नहीं है, तो फिर शॉप सेक्शन से इन्हें डाउनलोड भी किया जा सकता है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Be the first one to comment