BGMI में 5 तरीके जिनसे आप ज्यादा से ज्यादा चिकन डिनर्स हासिल कर सकते हैं

BGMI  (Image via Krafton/Peakpx)
BGMI (Image via Krafton/Peakpx)

BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) में ज्यादा से ज्यादा चिकन डिनर्स हासिल करना एक कला है। हालांकि, कई लोग इस चीज़ में सफल नहीं होते हैं क्योंकि उनसे कुछ गलतियां भी होती हैं। इस आर्टिकल में हम कुछ बेहतरीन तरीकों के बारे में बात करेंगे, जिनका ध्यान रखकर आप BGMI में ज्यादा से ज्यादा चिकन डिनर्स हासिल कर पाएंगे।


BGMI में 5 तरीके जिनसे आप ज्यादा से ज्यादा चिकन डिनर्स हासिल कर सकते हैं

लैंडिंग के लिए सही जगह चुनें

youtube-cover

लैंडिंग की सही जगह चुनना भी सबसे जरुरी चीज़ों में से एक है। BGMI में अगर आपको ज्यादा किल्स लेने हैं, तो शुरुआत में सेफ जगह पर लैंड करना होगा। इसी वजह से हॉटड्रॉप्स पर लैंड नहीं करें। आपको ऐसी जगह लैंड करना है, जहां कम प्लेयर्स आएं। इससे अंत तक बचने के चांस बढ़ जाते हैं।


लूट बेहतर रखें

youtube-cover

ज्यादा से ज्यादा मैच जीतने के लिए आपके पास हमेशा ही बेहतर चीज़ें होनी चाहिए। इसके लिए लूट करते समय चीज़ों का ध्यान रखना होगा। हर रेंज के हिसाब की गन चुनें, साथ ही फेंकने की चीज़ें और आर्मर भी रखें।


मैप का ध्यान रखें

youtube-cover

BGMI में हमेशा ही मिनी मैप पर नज़र रखें और लगातार सेफ ज़ोन की ओर आगे बढ़ें। साथ ही मैप पर पैरों के निशान आते हैं और इससे विरोधी के बारे में पता चलता है। साथ ही यहां टाइमर भी होता है।


सोच-समझकर खेलें

youtube-cover

ज्यादा चिकन डिनर्स हासिल करने के लिए आपको सोच-समझकर खेलना होगा। हमेशा ही कवर में रहें और दोस्तों के करीब रहें। साथ ही पुश करते समय पोजीशन बदलते रहें।


टीमवर्क और बातचीत

youtube-cover

स्क्वाड मैचों में ज्यादा से ज्यादा जीत दर्ज करने के लिए आपको हमेशा ही टीम के साथ रहना चाहिए और बातचीत करते हुए एक-दूसरे की मदद कर सकते हैं। आप प्लानिंग बनाकर विरोधियो पर पुश भी कर पाएंगे।

Edited by Ujjaval E-Sports
Be the first one to comment