AKM vs M416: BGMI में कौन-सी गन ज्यादा बेहतर विकल्प है?

 BGMI में गन्स की तुलना (Image via Krafton
BGMI में गन्स की तुलना (Image via Krafton

Battlegrounds Mobile India (BGMI) में M416 और AKM को बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। इन दोनों असॉल्ट राइफल्स को शुरुआत से हर फैन द्वारा प्यार मिला है। कई लोग इन गन्स को साथ में भी इस्तेमाल करते हैं। कई बार प्लेयर्स के बीच दोनों में से किसी एक को चुनना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कई लोगों को समझ नहीं आता है कि बेहतर विकल्प कौन-सा है। इस आर्टिकल में हम दोनों की तुलना करने वाले हैं।


AKM vs M416: BGMI में कौन-सी गन ज्यादा बेहतर विकल्प है?

ताकत

youtube-cover

M416: बेस डैमेज 43 का है।

AKM: बेस डैमेज 49 का है और BGMI के ऑटो गन्स में सबसे ज्यादा है।

AKM साफ तौर पर M416 से ताकत और डैमेज के मामले में आगे है। क्लोज रेंज में जरूर फायदा होगा।


रिकोईल कंट्रोल

youtube-cover

AKM का रिकोईल बहुत ज्यादा है और इसी वजह से काफी लोग इसे कंट्रोल नहीं कर पाते। हालांकि, अगर आपको इस गेम को खेलते हुए समय हो गया है तो फिर AKM को चलाना आसान है। खैर, आपको रिकोईल कंट्रोल करने के लिए कम्पनसेटर की जरूरत होगी।

दूसरी ओर M416 काफी अच्छी गन है और इसका बेस रिकोईल कम है। इसी वजह से क्लोज और मिड रेंज में इससे बहुत हद तक फायदा देखने को मिलता है। इससे अटैचमेंट लगाने से और फायदा होता है।


मैप पर उपलब्ध

youtube-cover

दोनों ही गन्स हर एक मैप में उपलब्ध है। देखा जाए तो AKM के लिए मिलने वाली अटैचमेंट पाना आसान है। इसके लिए आपको सिर्फ कम्पनसेटर और एक्सटेंडेड मैगज़ीन की जरूरत है।

M416 में आपको काफी सारे अटैचमेंट लगते हैं। बता दें कि BGMI में आपको कम्पनसेटर और एक्सटेंडेड मैगज़ीन के अलावा आपको ग्रिप और एक अन्य चीज़ की भी जरूरत होती है। इससे ही गन बेहतर चलती है। खैर, मैप्स पर उपलब्ध रहने के मामले में दोनों ही गन्स अच्छा विकल्प हैं।

Edited by Ujjaval E-Sports
Be the first one to comment