BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) में खिलाड़ियों को मैदान पर उपयोग करने के लिए ढेरों हथियारों के विकल्प मिल जाते हैं, जिनसे दुश्मनों से फाइट्स ले सकते हैं और तगड़ा प्रदर्शन करके लगातार फिनिश निकाल सकते हैं। इस बैटल रॉयल गेम में विरोधियों को सबसे ज्यादा डैमेज शॉटगन्स से मिलता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 सबसे ज्यादा डैमेज देने वाली शॉटगन्स को लेकर बात करेंगे।
BGMI में 3 सबसे ज्यादा डैमेज देने वाली शॉटगन्स
1) DBS
BGMI में खिलाड़ियों को अलग-अलग हथियारों के विकल्प मिल जाते हैं। मैदान पर विरोधियों को लगातार फिनिश करके F/D रेश्यो मेंटेन कर सकते हैं और प्रोफाइल को अनोखा रूप दे सकते हैं। गेम के अंदर DBS सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली ताकतवर शॉटगन है, जिसका उपयोग करके क्लोज रेंज में 1v4 क्लच कर सकते हैं। इस शॉटगन का उपयोग ईस्पोर्ट्स टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा किया जाता है, जो क्लोज रेंज में विरोधियों को आसानी से फिनिश करने में सक्षम है। यह शॉटगन खिलाड़ियों को Erangel, Livik और Miramar समेत सभी मोड्स में मिल जाएगी।
2) M1014
BGMI की इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर M1014 शॉटगन है। इसका उपयोग करके विरोधियों को आसानी से फिनिश कर सकते हैं और मुश्किल परिस्थिति में खुद का बचाव कर सकते हैं। यह क्लोज रेंज में दुश्मनों को सबसे ज्यादा डैमेज देने में सक्षम है। आपको शॉटगन का उपयोग करते समय एक बात का ध्यान रखना होगा, जिससे अच्छे फिनिश निकाल पाएंगे। शॉटगन का एम विरोधियों के हेड पर रखना होगा। ऐसा करने पर एक ही शॉट में दुश्मन डाउन हो जाएगा।
3) S12K
BGMI में तीसरे स्थान पर S12K शॉटगन मौजूद है, जो सभी मोड्स में मिल जाती है। इस शॉटगन का उपयोग नए खिलाड़ी भी आसानी से कर सकते हैं और लगातार विरोधियों को फिनिश कर सकते हैं। इस शॉटगन में एक्सटेंडेड मेग का उपयोग करके एक बार में कुल 8 बुलेट्स को चला सकते हैं, जिससे क्लच करने में काफी फायदा मिलता है। हालांकि, इस शॉटगन में सप्रेसर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे दुश्मन कन्फ्यूज होंगे।