3 अच्छी टिप्स जिनका उपयोग करके BGMI में ज्यादा से ज्यादा फिनिश निकाल सकते हैं

Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)
Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)

BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) में सभी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करके प्रोफाइल को नया लुक देना पसंद करते हैं। आपको बता दें कि अगर हर मैच में MVP बनते हैं, तो खिलाड़ियों को सफलता भी मिलती है। साथ ही F/D रेश्यो भी मेंटेन रहता है। मैदान पर विरोधियों को फिनिश करना आसान नहीं होता है, क्योंकि वो टिप्स और ट्रिक्स की मदद से आपके ऊपर हावी हो सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 अच्छी टिप्स के बारे में बताएंगे, जिनका उपयोग करके BGMI में ज्यादा से ज्यादा फिनिश निकाल पाएंगे।


3 अच्छी टिप्स जिनका उपयोग करके BGMI में ज्यादा से ज्यादा फिनिश निकाल सकते हैं

1) सबसे पहले लैंड करना होगा

youtube-cover

BGMI में खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा फिनिश निकालना है, तो आपको हवाई जहाज से लैंड करते समय स्पीड से उतरना होगा, क्योंकि अगर लैंड करने में कोई गलती कर देते हैं, तो दुश्मन आपको आसानी से फिनिश कर देंगे। अगर आपको अच्छे फिनिश निकालने हैं, तो सबसे पहले लैंड करना होगा। ऐसे में आने वाले विरोधियों को रिस्पॉन कार्ड उठाने से पहले फिनिश कर सकते हैं और आप ज्यादा से ज्यादा फिनिश निकालने में सफलता प्राप्त कर पाएंगे।


2) ग्रेनेड और मोलोटोव कॉकटेल का इस्तेमाल करें

youtube-cover

इस बैटल रॉयल गेम में ढेरों आयटम्स के विकल्प मिल जाते हैं, जिसमें ग्रेनेड और मोलोटोव कॉकटेल सबसे फायदेमंद आयटम माने जाते हैं। अगर मैदान पर ज्यादा से ज्यादा फिनिश निकालना है, तो खिलाड़ियों को थ्रो करने वाले आयटम्स का इस्तेमाल करना चाहिए। ज्यादातर विरोधियों की स्क्वाड बिल्डिंग और अन्य जगहों पर TPP लेकर होल्ड करते हैं, तो ऐसे में आपको ग्रेनेड और मोलोटोव का इस्तेमाल करना चाहिए, जिससे वो डैमेज हो जाएंगे और उनपर पुश करके फिनिश निकाल सकते हैं।


3) हेड पर निशाना लगाएं

youtube-cover

BGMI में विरोधियों को फिनिश करना आसान नहीं होता है, क्योंकि वो चतुराई से गेम खेलते हैं। अगर आपको मैच में ज्यादा से ज्यादा फिनिश निकालने हैं, तो हेड पर निशाना लगाना होगा, क्योंकि हेड पर निशाना लगाते हैं, तो दुश्मन जल्द नॉक हो सकता है और बॉडी पर डैमेज देते हैं, तो काफी बुलेट्स कनेक्ट करना पड़ती है। अगर शुरुआत में हेडशॉट नहीं कनेक्ट होते हैं, तो ट्रेनिंग मोड में जाकर अभ्यास कर सकते हैं और अच्छे से फिनिश निकाल सकते हैं।

Edited by Ujjaval E-Sports
App download animated image Get the free App now