BGMI में लॉन्ग रेंज के लिए 3 शक्तिशाली स्नाइपर्स के विकल्प

Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)
Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)

BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) में खिलाड़ियों को ढेरों हथियारों के विकल्प मिल जाते हैं, जिसमें असॉल्ट राइफल्स, शॉटगन्स, सबमशीन गन्स और स्नाइपर्स शामिल हैं। हालांकि, इन सभी गन्स का उपयोग परिस्थितियों के आधार पर किया जाता है। इस बैटल रॉयल गेम में खिलाड़ियों के द्वारा सबसे ज्यादा लॉन्ग रेंज में फाइट्स ली जाती है। इस वजह से खिलाड़ियों को स्नाइपर्स का इस्तेमाल करना चाहिए। इसलिए इस आर्टिकल में हम लॉन्ग रेंज के लिए 3 शक्तिशाली स्नाइपर्स के विकल्प पर नजर डालने वाले हैं।


BGMI में लॉन्ग रेंज के लिए 3 शक्तिशाली स्नाइपर्स के विकल्प

1) AWM

youtube-cover

BGMI में AWM गन को लोकप्रिय और ज्यादा डैमेज देने वाली स्नाइपर माना जाता है। इसका उपयोग करके आसानी से लॉन्ग रेंज में विरोधियों को नॉक कर सकते हैं। अगर दुश्मन लेवल 3 का हेलमेट और वेस्ट पहना हुआ है, तो वो आसानी से नॉक हो जाएगा और लेवल 2 वाले दुश्मनों को आसानी से फिनिश कर पाएंगे। इस गन को एयरड्रॉप से प्राप्त किया जाता है। खिलाड़ियों को बड़ी चतुराई से गन को पाने का प्रयास करना पड़ेगा, क्योंकि एयरड्रॉप के चारों तरफ विरोधियों के द्वारा होल्ड किया जाता है और जैसे ही आप लूट करने जाएंगे, तो आपको फिनिश कर सकते हैं।


2) AMR

youtube-cover

BGMI में शक्तिशाली स्नाइपर्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर AMR गन है। इसका उपयोग करके विरोधियों को आसानी से डैमेज दे सकते हैं। शुरुआत में नए खिलाड़ियों को AMR का रिकॉइल परेशान कर सकता है। यह गन मैदान पर नहीं मिलती है। आपको एयरड्रॉप में AMR गन को खोजना होगा। AMR का हेडशॉट बहुत तगड़ा लगता है। अगर आपको निशाना लगाने में परेशानी होती है, तो ट्रेनिंग मोड में जाकर अभ्यास कर सकते हैं और स्नाइपर में महारत हासिल करके लगातार विरोधियों को फिनिश कर सकते हैं।


3) M24

youtube-cover

BGMI में तीसरे नंबर पर M24 स्नाइपर है, जिसका उपयोग करके आसानी से विरोधियों को डैमेज देकर नॉक कर सकते हैं। हालांकि, यह स्नाइपर खिलाड़ियों को आसानी से मैदान पर मिल जाएगी। इसके अलावा शॉप में जाकर भी कोइंस की मदद से M24 गन को खरीद सकते हैं। इस गन में अटैचमेंट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसमें सप्रेसर, स्कोप और एक्सटेंडेड मैग शामिल हैं। इसका उपयोग करके लॉन्ग रेंज में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications