BGMI में A4 Royale Pass के इनाम हुए लीक, गन स्किन और पोशाक को लेकर जानकारी आई सामने

Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)
Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)

BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) में एक नया अपडेट आया है। 2.8 वर्जन के बाद अब हर कोई नए रॉयल पास के बारे में जानने के लिए उत्साहित है। प्रसिद्ध डाटा माइनर Priyank1798GC ने इससे जुड़ी अपडेट दी है। आपको बता दें कि A4 Royale Pass काफी ज्यादा खास रहने वाला है और इसके मुख्य इनाम लीक हो गए हैं। इस आर्टिकल में हम उसी को लेकर बात करने वाले हैं।


BGMI में A4 Royale Pass के इनाम हुए लीक, गन स्किन और पोशाक को लेकर जानकारी आई सामने

A4 Royale Pass लोगो (Image via Krafton)
A4 Royale Pass लोगो (Image via Krafton)

BGMI में आपको बता दें कि इसके पहले Ace Royale Pass देखने को मिला था। अब A4 वर्जन में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। यह दो तरह के होंगे। एक मासिक विकल्प रहेगा और एक फुल रॉयल पास रहेगा। 1 लेवल से 50 लेवल तक जाना बहुत ज्यादा आसान है और आप एक महीने में इसके बीच मौजूद इनाम पा सकते हैं।

51 से 100 लेवल के बीच इनाम दूसरे महीने में हासिल कर सकते हैं। BGMI के रॉयल पास के इनामों को लेकर Priyank1798GC ने जानकारी दी है। उन्होंने यह बताया है:

  • 100 लेवल पर आपको एक खास पोशाक मिलने वाली है और यह फीमेल कैरेक्टर के लिए रहेगी। इसके साथ ही आपको एक पिंक थीम भी देखने को मिल सकती है। आप पोशाक का रंग अपने हिसाब से चेंज भी कर सकते हैं।
  • A4 Royale Pass की थीम असल में ठंड के मौसम पर आधारित रहेगी।
  • 50 लेवल पर आपको एक DBS गन स्किन मिल सकती है। बड़ी बात यह है कि आप इस स्किन को अपग्रेड भी कर सकते हैं। इस स्किन का नाम Panthera Prime होने वाला है। 100 लेवल पर मौजूद पोशाक की तरह इसकी थीम भी पिंक रंग में रहेगी। आपको बता दें कि गन का रंग बदला नहीं जा सकता है।

UMP45 स्किन को अपगेट नहीं कर पाएंगे। देखना होगा कि अब मुख्य अपडेट में किस तरह की चीज़ें जोड़ी जाती हैं।

Edited by Ujjaval E-Sports
App download animated image Get the free App now