BGMI (Battlegrounds Mobile India) की आधिकारिक रूप से लॉन्च होने की तारीख, समय और अन्य जानकारी सामने आई 

BGMI लॉन्च तारीख सामने आई
BGMI (Battlegrounds Mobile India) लॉन्च तारीख सामने आई

NEWS : सभी BGMI (Battlegrounds Mobile India) फैंस के मन में प्रश्न है कि गेम भारत में कब तक गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर रिलॉन्च होगा। हाल ही में आधिकारिक सोशल मिडिया अकाउंट पर घोषणा हुई है कि काफी जल्द ही गेम को आधिकारिक रूप से रिलॉन्च किया जाने वाला है।

हर कोई BGMI की रिलॉन्च तारीख और समय के बारे में जानना चाहता है। खैर, इस आर्टिकल में हम BGMI (Battlegrounds Mobile India) की आधिकारिक रूप से लॉन्च होने की तारीख, समय और अन्य जानकारी सामने आई नजर डालने वाले हैं।


BGMI (Battlegrounds Mobile India) की आधिकारिक रूप से लॉन्च होने की तारीख, समय और अन्य जानकारी सामने आई

Krafton की आधिकारिक घोषणा के अनुसार BGMI प्लेयर्स गूगल प्ले स्टोर से प्रीलोड कर सकते हैं। जबकि सर्वर सिर्फ 29 मई 2023 से शुरू होगा। जो प्लेयर्स प्रीलोड नहीं कर सकते हैं। उन्हें एक सप्ताह के अंदर गूगल प्ले स्टोर पर विकल्प प्राप्त हो जाएगा।

अन्य डिवाइस यानि की iOS यूजर्स को 29 मई 2023 से डायरेक्ट एक्सेस मिल सकता है।

प्लेयर्स उम्मीद कर रहे हैं कि Battlegrounds Mobile India गेम को सुबह से ही एक्सेस कर सकेंगे। हालांकि, ये तारीख और समय अंदाजा लगाया जा रहा है। क्योंकि, अभी तक डेवेलपर के द्वारा Battlegrounds Mobile India को रिलॉन्च करने की आधिकारिक तारीख और समय के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।

खिलाड़ियों को गूगल प्ले स्टोर पेज पर इवेंट सेक्शन में Play & Win सेक्शन में फ्री आइटम मिल रहे हैं। विवरण के अनुसार Krafton गेम को रिलॉन्च करने पर अनेक कॉस्मेटिक आइटम प्रदान करेगा।

अगर प्लेयर्स इवेंट में हिस्सा लेते हैं तो उन्हें मुफ्त में चार इनाम मिलेंगे। इसके अलावा अन्य इवेंट हर दिन देखने को मिलेंगे।


एंड्रॉइड डिवाइस में BGMI को प्रीलोड कैसे करते हैं?

स्टेप 1: स्मार्टफ़ोन में गूगल प्ले स्टोर ओपन करके सर्च बॉक्स में Battlegrounds Mobile India टाइप करना होगा।

स्टेप 2: स्क्रीन पर नतीजें मिलने के बाद में इंस्टॉल/अपडेट का बटन दिख जाएगा।

स्टेप 3: इंस्टॉल बटन पर टच करने के बाद में 791 MB में गेम को डाउनलोड करना होगा।

स्टेप 4: इंस्टॉल होने के बाद में रिसोर्स पैक डाउनलोड करें। इसमें दो विकल्प मौजूद है। लो-स्पेस और HD रिसोर्स पैक आदि। इनकी साइज 400MB और 800MB है।

Edited by Sawan E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications