BGMI में Happy Holi इवेंट की हुई एंट्री: जानिए मुफ्त में कैसे पाएं इनाम?

Battlegrounds Mobile India (Image Via Krafton)
Battlegrounds Mobile India (Image Via Krafton)

BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BattleGrounds Mobile India) में नया Happy Holi इवेंट आया है। इसमें हिस्सा लेकर आप ढेरों जबरदस्त आयटम्स मुफ्त में पा सकते हैं। इस आर्टिकल में हम इवेंट को लेकर बात करेंगे, यह भी जानेंगे कि कौन से इनाम मौजूद हैं।


BGMI में Happy Holi इवेंट की हुई एंट्री: जानिए मुफ्त में कैसे पाएं इनाम?

Happy Holi इवेंट को हाल ही में रिलीज कर दिया गया है। आपको बता दें कि नए अपडेट में भी यह इवेंट मौजूद रहने वाला है। होली से जुड़ा यह खा इवेंट 30 मार्च 2024 को सुबह 5:29 तक रहेगा। यह इन-गेम इवेंट सेक्शन में आपको दिख जाएगा। आप यहां लगातार मिशन्स पूरे करते हुए वाटर गन्स हासिल कर सकते हैं। इन्हें रिडीम करने पर आपको शानदार इनाम मिलेंगे।

यह सभी इनाम मौजूद हैं (Image via Krafton)
यह सभी इनाम मौजूद हैं (Image via Krafton)

आपको नीचे इनाम और उनके लिए जरुरी वाटर गन्स की जानकारी दी गई है:

  • 450 वाटर गन्स को एक्सचेंज करने पर - Punk Goon सेट मिलेगा।
  • 300 वाटर गन्स को एक्सचेंज करने पर - Punk Goon मास्क मिलेगा।
  • 150 वाटर गन्स को एक्सचेंज करने पर - Punk Goon कवर मिलेगा।
  • 150 वाटर गन्स को एक्सचेंज करने पर - Scarlet Shadow ग्लासेस मिलेगा।
  • 45 वाटर गन्स को एक्सचेंज करने पर - क्लासिक क्रेट कूपन मिलेगा।
  • 15 वाटर गन्स को एक्सचेंज करने पर - सप्लाई क्रेट कूपन मिलेगा।

BGMI के इस इवेंट में जो मुख्य आयटम्स हैं, उन्हें सिर्फ एक बार हासिल किया जा सकता है। दूसरी ओर क्रेट कप्स को 5 या उससे ज्यादा बार पाया जा सकता है। गेम के अंदर ढेरों सब इवेंट्स मौजूद हैं। वहां लगातार हर दिन आप टास्क कर सकते हैं और फिर वाटर गन्स को कलेक्ट कर सकते हैं। जब आपके पास पर्याप्त मात्रा में यह जमा हो जाए, तो आप मुफ्त में आयटम्स को रिडीम कर सकते हैं।

Edited by Ujjaval E-Sports
App download animated image Get the free App now