BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) और पांच बार की IPL विजेता मुंबई इंडियंस के बीच जल्द ही कोलैबरेशन होने वाला है। इसी को लेकर कुछ जानकारी सामने आई है। आपको बता दें कि गेम के अंदर इससे जुड़े आयटम्स को जोड़ा जाने वाला है। इस आर्टिकल में हम कोलैबरेशन को लेकर पूरी जानकारी पता करने वाले हैं।
Mumbai Indians और BGMI का कोलैबरेशन
कोलैबरेशन जल्द ही गेम शामिल होने वाला है। इसी के साथ मुंबई इंडियंस से जुड़े आयटम्स को जोड़ा जाएगा। इसमें पोशाकें, हेलमेट, वॉइस पैक्स और इमोट्स हो सकते हैं। यह सभी आयटम्स पूरी तरह से मुंबई की टीम पर आधारित होंगे।
समय और अपडेट्स

कोलैबरेशन के रिलीज को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आए है। इन सभी चीज़ों के बावजूद उम्मीद है कि कुछ हफ्तों बाद आने वाले BGMI 3.1 अपडेट में यह नई कोलैबरेशन को लाया जा सकता है।
मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों का अहम किरदार रह सकता है

अच्छी बात यह है कि मुंबई इंडियंस के कुछ क्रिकेटर्स इस कोलैबरेशन का हिस्सा होंगे। गेम में संभावित तौर पर रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव समेत कई सारे खिलाड़ी नज़र आ सकते हैं।
पहले के कोलैबरेशन
गेम का कोलैबरेशन कई सारे क्रिकेटर्स के साथ रहा है। आपको बता दें कि थोड़े समय पहले ही हार्दिक पंड्या के साथ गेम ने कोलैब किया था और एक खास इवेंट गेम के अंदर देखने को मिला था। यहां से कई खिलाड़ियों ने मुफ्त में आयटम्स हासिल किए थे। यह चीज़ अभी जारी रह सकती है। गेम में किसी तरह के इवेंट मुंबई इंडियंस के साथ कोलैबरेशन के दौरान भी जोड़े जा सकते हैं। गेम के अंदर थीम इस IPL टीम के ऊपर आधारित हो सकती है। अपडेट्स के लिए आप BGMI और मुंबई इंडियंस के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स को फॉलो कर सकते हैं।