BGMI के नए सीजन की रिलीज डेट और रॉयल पास की लीक हुई जानकारी

BGMI में जल्द ही नया रॉयल पास लाया जाएगा
BGMI में जल्द ही नया रॉयल पास लाया जाएगा

BGMI को जुलाई 2021 में रिलीज किया गया था। इस समय गेम में साइकिल 2 सीजन 4 चल रहा है और जल्द ही इसका अंत देखने को मिलेगा। इसके बाद जल्द ही नया अपडेट आएगा और यहां से नए सीजन की शुरुआत होगी और रॉयल पास भी आएगा।


BGMI में साइकिल 2 सीजन 5 और मंथ 9 RP के बारे में पूरी जानकारी

C2S5 सीजन

youtube-cover

Battlegrounds Mobile India के नए साइकिल सिस्टम की वजह से अब 6 सीजन्स को एक साइकिल में गिना जाएगा। एक सीजन लगभग दो महीनों तक चलता है और साइकिल पूरे साल चलती है।

सभी साइकिल 2 और सीजन 4 चल रहा है और यह असल में 1.8 अपडेट के साथ लाया गया था। इस सीजन की शुरुआत 18 जनवरी से देखने को मिली थी। अब 8वें महीने के रॉयल पास की शुरुआत 17 मार्च से देखने को मिलेगी। इसी के साथ C2S4 सीजन के 8 हफ्तों का अंत देखने को मिलेगा। नया C2S5 सीजन BGMI में असल में 18 मार्च से शुरू होगा।


मंथ 9 का रॉयल पास

youtube-cover

साइकिल 2 सीजन 5 के साथ मंथ 9 रॉयल पास की शुरुआत Battlegrounds Mobile India में देखने को मिलेगी। इस 1.9 अपडेट के साथ कुछ नए फीचर्स को भी गेम में जोड़ा जाएगा। BGMI युट्यूबर्स और बीटा टेस्टर्स ने आने वाले अपडेट में नए फीचर्स के लीक्स बताए हैं। इस नए रॉयल पास में इनाम के रूप में यह चीज़ें आ सकती हैं।

  • Ancient Hairloom PP19 Bizon स्किन
  • Primeval Relic Kar 98K
  • Ancient Hairloom M249
  • Wukong Prime पेट
  • Wukong इमोट
  • Excalibur Umbra सेट
  • Fluoresecent Flash सेट
  • Altantic Tech ऑर्नामेंट
  • Altantic Tech हेलमेट
  • Altantic Tech प्लेन

अभी आधिकारिक रूप से किसी भी चीज़ का ऐलान देखने को नहीं मिला है और इसी कारण मुख्य अपडेट इससे थोड़ा अलग साबित हो सकता है।